सालभर पहले बना हुआ बिहार में फिर ढहा करोड़ों का पुल, इतनी लागत से हुआ था निर्माण….।

अररिया (बिहार) : बिहार में पहले भी पुल गिरने की घटनायें सामने आ चुकी है, खबर है कि जिले के सिकटी प्रखंड क्षेत्र में एक पुलिस भरभराकर नदी में समा गया है, ऐसा ही एक मामला पहले भी सामने आया था। ये पुल अररिया के पड़किया घाट पर बना हुआ था। बताया जा रहा है कि बकरा नदी पर मौजूद इस पुल के निर्माण में करोड़ों की लागत लगी थी। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में ये भी सुना जा सकता है कि पुल को बने अभी एक साल भी नहीं हुआ था। इस घटना के बाद लोगों का कहना है कि ठेकेदार और विभागीय लापरवाही की वजह से ये घटना सामने आई है। पुल की लागत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें कि पड़रिया पुल के तीन पिलर बहकर नदी में समा गए, जिससे पुल टूट गया।

विधायक ने अनियमितता का लगाया आरोप :

इस घटना पर सिकटी विधायक ने कहा कि पुल के पिलर बनाने में अनियमितता बरती गई थी, इसलिए पुल बह गया। अगर विभागीय अधिकारी के आंखों पर संवेदक की मेहरबानी का पर्दा नहीं पड़ता तो आज बकरा नदी पर बन रहा पड़रिया पुल नदी के गर्भ में नहीं समाता। जिस पुल पर आवागमन के लिए वर्षों से लोग प्रतीक्षारत हैं, आज सिखटी प्रखंड व कुर्साकाटा प्रखंड को जोड़ने वाला पड़रिया पुल अपने निर्माण के दौरान ही नदी के गर्भ में समा गया। इस पुल के ढहने से काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, वहीँ राज्य की संपत्ति का नुकसान अलग हो रहा है।

12 करोड़ की लागत से शुरू हुआ था निर्माण :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

इस पुल के निर्माण को लेकर स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल और सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने काफी मेहनत की थी। यही नहीं यह पुल जब बना तो पहली बार नदी का किनारा बाढ़ के कारण दूर हो गया, वहीँ अब फिर से बारिश का मौसम सामने आ गया है। इसके बाद 12 करोड़ की लागत से नदी को किनारे तक को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण शुरू हुआ था। लेकिन विभागीय लापरवाही व संवेदक की अनियमितता पूर्वक कार्य के कारण मंगलवार को पुल बकरा नदी के गर्भ में समा गया।