इलेक्ट्रिक बाईक के ज़माने में Bajaj की CNG Bike जुलाई में होगी लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत और माइलेज।

नई दिल्ली : इलेक्ट्रिक बाईक के ज़माने में जहाँ इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है, वहीँ अब बजाज ने CNG बाईक को बाजार में उतार दिया है। अब लंबे इंतजार के बाद बजाज की सीएनजी बाईक की लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, बजाज अपनी सीएनजी बाइक 5 जुलाई को पुणे में लॉन्च करेगी। सीएनजी बाईक का अनावरण पुणे में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में किया जाएगा। हालांकि, इस बाइक का क्या नाम होगा यह अभी पता नहीं चल पाया है।

कितनी हो सकती है कीमत :

ऑटो एक्सपर्ट की माने तो इस बाइक की कीमत 80 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक होगी। इसमें 3 लीटर का सीएनजी टैंक के साथ एक छोटा पेट्रोल टैंक भी मौजूद होगा। पेट्राल इंजन के मुकाबले यह बाइक ईंधन लागत में 50-65% तक की कटौती करेगी। बजाज सीएनजी बाइक संभवतः डबल क्रैडल फ्रेम पर आधारित होगी और इसमें ‘स्लोपर इंजन’ लगाया जा सकता है। हालांकि इस इंजन के बारे में सटीक जानकारी अभी नहीं है लेकिन इसमें 110-150 सीसी इंजन लगाए जाने की उम्मीद है। हमें उम्मीद है कि नई सीएनजी बाइक में 125 सीसी इंजन लगाया जाएगा जो पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चल सकता है। अब इसके बाजार में आने के बाद ही तय होगा की यह कितनी सफल होती है?

महंगे पेट्रोल से त्रस्त लोगों का बोझ कम करेगा :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

पेट्रोल की कीमतें लगातार 100 रुपये से अधिक बनी हुई हैं। इससे कम आय वर्ग को परेशानी हो रही है। बजाज CNG बाइक ईंधन की लागत को कम करने में मदद करेगी। वहीँ इससे प्रदुषण की समस्या में भी कमी आयेगी, अभी वर्तमान में इलेक्ट्रिक बाईक का काफी क्रेज होने के बाद भी पेट्रोल के वाहन बिक रहे है, जिसमें यह यह बाईक राहत देने वाली साबित होगी।