रायपुर : छत्तीसगढ़ के लोक आयोग में आग लगने की खबर आ रही है। आग लगने के बाद दफ्तर को खाली करा लिया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। लोक आयोग का दफ्तर नगर निगम के पास स्थित है। यह मामला कोतवाली थाना इलाके का है।आग लगने के बाद दफ्तर में हड़कंप मच गया। आग लगते ही आयोग के कार्यालय को खाली करा लिया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए हैं। लोक आयोग का दफ्तर नगर निगम के पास स्थित है। यह मामला कोतवाली थाना इलाके का है।
छत्तीसगढ़ लोक आयोग का कार्यालय नगर निगम के पास है। आग को देखते हुए दफ्तर को खाली कराया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना कुछ देर पहले की बतायी जा रही है। हालांकि आग में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। मौजूद कर्मचारियों के मुताबिक अभी कार्यालय में धुआ भरा हुआ है, इसलिए अभी नुकसान की जानकारी नहीं मिल पायी है। आग बुझाने के बाद ही स्थिति का आकलन किया जा सकेगा।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
मीडियाकर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट :
लोक आयोग दफ्तर में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। वहीं आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंची मीडियाकर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मामले को दबाने के लिए मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका।



