पेशावर (पाकिस्तान) : पाकिस्तान में धर्म के नाम पर कई बार लोगों को मौत के घाट उतार दिया जाता है, अब खबर है कि पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में कुरान की कथित तौर पर बेअदबी से गुस्साई भीड़ ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। यहाँ भयंकर हिंसा हुई है, इस हिंसा के दौरान आठ लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी देते हुए स्वात के जिला पुलिस अधिकारी जहीदुल्ला ने बताया कि पंजाब के सियालकोट के रहने वाले शख्स ने बृहस्पतिवार रात को स्वात की मदयान तहसील में कुरान के कुछ पन्ने कथित तौर पर जलाए थे। जिसको लेकर कुछ स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
मामले को लेकर जहीदुल्ला ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर मदयान थाने लाया गया। थाने के बाहर भीड़ जमा हो गई और उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति को सौंपने की मांग की, जब पुलिस ने ऐसा करने से मना कर दिया तो भीड़ में से किसी ने गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्यवाही की। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मदयान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर भीड़ काफी गुस्से नजर आई।
घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
उक्त मामले को लेकर अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने उसके बाद थाने में भी आग लगा दी। बाद में कुछ लोग थाने में घुसे और संदिग्ध को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि गोली मारने के बाद वो संदिग्ध के शव को घसीटकर मदयान अड्डा ले गए और उसे वहां लटका दिया। अधिकारी ने बताया कि घटना के कारण भड़की हिंसा में आठ लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मदयान में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामला काफी गर्म है, और यहाँ तनाव का माहौल है। संदिग्ध व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री केपीके अली अमीन गंदापुर ने घटना पर संज्ञान लिया है और प्रांतीय पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन कदम उठाने का निर्देश दिया और लोगों से शांत रहने का आग्रह किया।



