अविनाश मुस्लिम युवती से करता था एकतरफा प्यार, पिता जाकिर ने रोका तो फिर कर दिया भयानक काण्ड।

ठाणे/मुंबई (महाराष्ट्र) : एकतरफा प्यार के चलते एक अविनाश ने भयानक घटना को अंजाम दे दिया, जिसे सोचना भी मुश्किल था। खबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले से जहाँ बेटी के अंतरधार्मिक विवाह के प्रस्ताव का विरोध कर रहे 46 वर्षीय जाकिर मियां नामक व्यक्ति की तीन लोगों ने हत्या कर दी। घटना को लेकर शुक्रवार को एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी अविनाश खैरात पीड़ित जाकिर मिया शेख की पुत्री से एकतरफा प्रेम करता था और उसके पिता की ओर से विवाह प्रस्ताव अस्वीकार करने के बाद भी वह लगातार उससे शादी करने की मांग कर रहा था। उससे पीड़ित परिवार काफी परेशान चल रहा था।

मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि ईद के त्यौहार के दिन अविनाश खैरात दो अन्य लोगों के साथ मिलकर कल्याण तालुका स्थित जाकिर मियां शेख के घर पहुंचा और धारदार हथियारों एवं लाठियों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं समेत अन्य लोगों पर भी हमला किया। अधिकारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी फरार ही उनकी तलाश जारी है। मामले में युवती के पक्ष की जानकारी नहीं मिल पाई है, वहीँ इस घटना से जाकिर के परिजन सकते में है।