इंदौर में पुरानी रंजिश को लेकर भाजपा नेता की सरेआम हत्या, पहले पूछा भगवा रैली का समय क्या है और चला दी गोलियां।

इंदौर (म.प्र.) : बदमाश लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे है, ऐसा हर जगह हो रहा है, ऐसे ही इंदौर शहर में भी बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। खबर है कि इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई है। भाजपा नेता की हत्या के बाद समर्थकों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी। साथ ही गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आग के हवाले भी कर दिया है। उक्त घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हत्या के बाद भाजपा के विधायक गोलू शुक्ला सहित तमाम कार्यकर्ता और नेता भी घटना स्थल पहुंच गए।

पहले पूछा सुबह क्या है भगवा रैली का समय? :

इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विजय सिंह सिसौदिया ने बताया कि भाजपा नेता मोनू कल्याणे चिकन बाग स्थित चौराहे के पास खड़ा हुआ था, तभी बाइक सवार अर्जुन और पीयूष दोनो मोनू कल्याणे के पास पहुंचे। दोनों ने पूछा कि सुबह भगवा रैली का समय क्या है? यह सवाल पूछते ही अर्जुन ने पीछे से पिस्तौल निकाल कर एक के बाद एक तीन गोलियां भाजपा नेता के सीने पर उतार दी। गोली लगने से मोनू कल्याणे घायल हो गया। तत्काल स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मोनू को मृत घोषित कर दिया था। इस घटना से परिजन स्तब्ध रह गये। मामले में एमजी रोड पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 2 बजे चिमनबाग के समीप गणेश मंडल के सामने की है। उषा फाटक निवासी मोनू पुत्र राजेंद्र कल्याणे अपने भाई और दोस्तों के साथ झंडे – बैनर लगवा रहा था। रविवार को मोनू ने चिमनबाग से राजवाड़ा तक भगवा यात्रा निकालने की तैयारी की थी।

आरोपियों के घर में आगजनी और तोड़फोड़ :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

शहर में भाजपा नेता की हत्याकांड के बाद से कार्यकर्ता और सभासदों में गुस्सा फूट गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के घर में आग लगा दी और साथ ही गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी। मामला बिगड़ता देख बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को बुलाया गया है। पुलिस ने भाजपा नेता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर पुलिस ने जाँच की बात कही है।

सामने आई हत्याकांड की वजह :

भाजपा नेता की हत्या करने वाले आरोपी अर्जुन और पीयूष ने पुरानी रंजिश के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता मोनू कल्याणे भगवा यात्रा निकालते थे। वह उसी की तैयारी कर रहा था, लेकिन अर्जुन और पीयूष दोनों भाजपा नेता आपस में प्रतिस्पर्धा रखते थे। दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड भी है। आरोपी की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच की 8 टीमें और तीन थानों की पुलिस तलाश कर रही है। दोनों आरोपी अभी फरार बताये गये है, मामले को लेकर पुलिस एहतियात बरत रही है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/