बैतूल(म.प्र.) : जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। मामला जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में छोटे भाई की जमीन को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर हत्या कर दी और उसके शव को पूर्णा नदी में फेंक दिया था। 20 जून को शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच के बाद हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 जून को भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम ढोंडी में पूर्णा नदी में अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस मौके पर पहुंची और नदी से शव को बाहर निकाला। शव को लकड़ी के साथ बड़े बड़े पत्थर बांधकर फेंका गया था। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए।
पहले तो मृतक की पहचान गांव में किसी के द्वारा नहीं की गई, लेकिन पुलिस जब जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक गांव का ही रमेश पिता काल्या भुसुमकर है, जिसकी उम्र करीब वर्ष थी। उसके परिजन से पूछताछ की तो उनके द्वारा भी रमेश के शव की शिनाख्त कर दी गई।पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक रमेश भुसुमकर का जमीनी विवाद अपने ही बड़े भाई और उसके बड़े बेटे से था। संदेह के आधार पर दोनों से पूछताछ की।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
कड़ी पूछताछ के बाद उगला सच :
पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि रमेश भुसुमकर उसकी जमीन बेचने की बात कर रहा था। उसके हिस्से की जमीन ठेके पर जोतने के लिए भी नहीं दे रहा था।इससे नाराज होकर 17-18 जून की रात दोनों ने मिलकर मृतक रमेश की मारपीट कर हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए बैलगाड़ी पर रख कर कंबल और रस्सी से बांध दिया। इसके साथ बड़े-बड़े पत्थर बांध कर पूर्णा नदी में फेंक दिया था। हत्या का खुलासा होने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।



