स्वास्थ्य : धीरे-धीरे अब मॉनसून की शुरुआत हो हो चुकी है। बारिश आने पर गर्मी से तो सुकून मिलेगा लेकिन इस बारिश के मौसम में लोग मौसमी बीमारियों का बहुत ज़्यादा शिकार होते हैं। खासकर, जिनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता कम होती है उन्हें मौसमी बीमारियों का खतरा ज़्यादा होता है। ऐसे में ज़रूरी है कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे ताकि मॉनसून में भी आपकी सेहत चुस्त दुरस्त रहे। अपने आप को मौसमी बीमारियों से दूर रखने के लिए आप अजवाइन के काढ़ा का सेवन करें। अजवाइन में ऐसी कई गुण पाए जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। चलिए जानते हैं सर्दी-खांसी से बचाव करने में अजवाइन कैसे फायदेमंद है?
अजवाइन काढ़ा से इम्यून होता है मजबूत :
अजवाइन का सेवन करने से बॉडी को गर्माहट मिलती है। एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर अजवाइन मौसमी संक्रमण से बचाव करता है। वहीं, लहसुन एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है। यह शरीर को वायरस से बचाने में मदद करता है। लौंग, फेफड़ों को हेल्दी रखता है। इसके सेवन से सर्दी, खांसी, ब्रोंकाइटिस, साइनसाइटिस और अस्थमा से राहत मिल सकती है। बदलते मौसम में ये काफी फायदेमंद है।
अजवाइन का काढ़ा बनाने की सामग्री :
4 चम्मच अजवाइन, 3 लहसुन की कलियां, 2 लौंग, 2 काली मिर्च, 1 गिलास पानी
ऐसे बनाएं अजवाइन का काढ़ा :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
अजवाइन का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन कर उसपर एक गहरा बर्तन रखें।1 गिलास पानी इस बर्तन एम् डालें। 4 चम्मच अजवाइन और 3 लहसुन की कलियां, 2 लौंग, 2 काली मिर्च को कूटकर डालें। पानी जब अच्छी तरह पक जाए तब गैस बंद कर दें। अब काढ़ा छान लें। अगर आपको ऐसे पीने में कड़वा लगता है तो आप इसमें हल्का नमक भी मिला सकते हैं। जो कि स्वाद अनुसार हो सकता है।
कितनी बार करें अजवाइन काढ़ा का सेवन ?
अजवाइन का यह काढ़ा दिन में सिर्फ 2 बार पियें। आप इसका सेवन आप कभी भी कर सकते हैं। इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में सर्दी खांसी से आपको आराम मिलेगा। इस बात का ध्यान रखें इसे सीमित मात्रा में ही पिएं। वरना पेट में गर्मी हो सकती है। वहीँ हो सके तो रात को सोते समय पियें।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



