रायपुर : आरंग मॉब लिंचिंग केस में बवाल लगातार जारी है, एक तरफ मुस्लिम समुदाय इसे गलत ठहरा रहा है वहीँ दूसरी तरफ हिंदूवादी संगठन इसे खुदकुशी बता रहे है। अब इस मामले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल संसद सत्र में शामिल होकर दिल्ली से लौट चुके हैं। जहां एयरपोर्ट पर VHP के प्रदर्शन और आरंग की घटना को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, प्रदेश में समुदाय विशेष गौ तस्करी कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि, राज्य सरकार इस पर कड़ी कार्यवाही करेगी। आपको बता दें की अमले में भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद बड़ा बवाल मचा है।
मामले में उन्होंने आगे कहा कि, आरंग में गौ तस्कर खुद कूदकर मरे थे। यह खुदकुशी थी या फिर उनकी गलती थी। आरंग की घटना मॉब लिंचिंग नहीं है। राजधानी में विश्व हिन्दू परिषद का प्रदर्शन अपनी जगह सही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाड़ने का काम कांग्रेस कर रही है। कानून व्यवस्था पर हाईकोर्ट की टिप्पणी को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, विभिन्न मामलों को संज्ञान लेकर हाईकोर्ट टिप्पणी करती है। बलौदाबाजार की घटना में भी कांग्रेस की भूमिका सामने आई है, जिसमें उन्होंने आग में घी डालने का काम किया है।
कांग्रेस के लोग सदन की कार्रवाई बाधित करना चाहते हैं :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
संसद की कार्यवाही को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, कांग्रेस के लोग सदन की कार्यवाही बाधित करना चाहते हैं। आपातकाल पर इंदिरा गांधी माफी मांग चुकी हैं। लेकिन कांग्रेस को इस विषय पर चर्चा करने से परेशानी होती है। क्या सोनिया, राहुल गांधी आपातकाल पर माफी मांगेंगे। कांग्रेस हर विषय पर सदन में चर्चा नहीं, बल्कि, हंगामा करना चाहती है। ये सब बातें बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर एअरपोर्ट में पत्रकारों से कही।
भाजपा अध्यक्ष बोले – किया जायेगा मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। चुनाव में पार्टी की जीत के लिए मतदाताओं का आभार जताया जाएगा। भाजपा का संगठन पूरे प्रदेश में यह कार्यक्रम करेगा। दिल्ली में संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई है। जहां संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई है। बहुत जल्द ही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। नई रुपरेखा भी बनाई जायेगी।



