महादेव सट्टा एप्प में संलिप्त छ.ग. के चार पुलिसकर्मी हैदराबाद से गिरफ्तार, एक ने की ऐसी हरकत….।

दुर्ग : महादेव सट्टा एप्प में सिर्फ सटोरिये ही नहीं बल्कि प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा-कांग्रेस के नेता शामिल रहे है, उसी पर लगातार कार्यवाही के चलते छत्तीसगढ़ के चार पुलिस कर्मियों को हैदराबाद पुलिस ने पकड़ा है। ये चारों महादेव सट्टा एप्प के आरोपी थे और भिलाई सायबर टीम में पदस्थ भी थे। जिन्हें हैदराबाद पुलिस ने पकड़ कर थाने में बैठा लिया है। इन पुलिसकर्मियों के नाम राकेश चौधरी, राजीव सिंह, भावेश पटेल और एक अन्य हैं। ये सभी अब हैदराबाद पुलिस की पकड़ में है।

उक्त मामले में मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के सुपेला थाने में दर्ज अपराध महादेव सट्टा ऐप केस से जुड़े कुछ आरोपियों के तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद तत्काल दुर्ग के भिलाई की सायबर सेल को हैदराबाद रवाना किया गया था। पुलिस की टीम ने आरोपियों की जानकारी जुटा कर हैदराबाद के एक होटल में छापा मारा। जिसके बाद पुलिस को सामने देख एक आरोपी हड़बड़ा गया और पकड़े जाने के डर से होटल के चौथे मंजिल से कूद गया। इसमें आरोपी को गंभीर चोट आई हैं और उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिये उसने ऐसी हरकत की।

हैदराबाद पुलिस ने दी ट्रांजिट रिमांड :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

हैदराबाद पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी तो उन्होंने भिलाई सायबर पुलिस के चारों पुलिसकर्मियों को पकड़कर थाने में लाया गया। बताया जा रहा है इन चारों पुलिसकर्मियों को हैदराबाद के थाने में बुलाया गया था। हैदराबाद पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर आरोपियों के दुर्ग ले जाने कि अनुमति दे दी है। फिलहाल, दुर्ग पुलिस की टीम पकड़े गए आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग ला रही है। दुर्ग लाने के बाद उनसे पूछताछ और आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।