नशे में धुत्त देवर ने भाभी के साथ किया घिनौना काण्ड, तो बड़े भाई ने कर दी हत्या, सामने आई ये घटना….।

बलौदाबाजार: पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम रसौटा में बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, नंद कुमार कोसले जो रायपुर में रहता था कुछ दिन पहले ही घर पर आया था। वह आदतन नशेड़ी था। शराब पीकर घर में हंगामा करता रहता था। शनिवार को भी उसने अपनी भाभी पर भी हमला कर दिया। इससे गुस्साए बड़े भाई दिलीप कुमार कोसले ने घर के बाहर रखे पत्थर से तीन-चार बार उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट आने के कारण नंद कुमार की मौत हो गई। 

हत्या के बाद घर पर ही था आरोपी :

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दिलीप के घर के बाहर भीड़ इकठ्ठी हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा दिलीप घर के बाहर चबूतरे पर बैठा हुआ है वहीं नंद कुमार की लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दिलीप कुमार ने कहा- मुझे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। छोटा भाई आदतन शराबी था और वह अक्सर नशे में धुत होकर घर आता और लड़ाई-झगड़ा करता था। मैं मानसिक रूप से परेशान था। आज जब उसने मेरी पत्नी पर हमला किया तो मैंने अपना आपा खो दिया और उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। मामले को लेकर पुलिस तहकीकात कर रही है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/