गुरुग्राम (हरियाणा) : गुरुग्राम जिले में एक किशोर ने चोरी की नीयत से घर में घुसकर नाबालिग बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को आग लगा दिया। यह बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 9 साल की एक मासूम बच्ची की हत्या में 16 साल के नाबालिग लड़के को पकड़ा गया है। शुक्रवार को राजेंद्र पार्क थाने के अंतर्गत सेक्टर-104 से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसमें बताया गया कि एक बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को घर से बच्ची की अधजली लाश बेड पर पड़ी मिली। जांच के दौरान पता चला कि बच्ची की उम्र 9 साल है और उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें 9 साल की लड़की का आधा जला हुआ शव मिला था, जबकि लड़का कोने में बैठा हुआ था। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर 107 स्थित एक आवासीय परिसर में हुई।
गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को नाबालिग लड़की की गला दबाकर हत्या करने और शव जलाने के प्रयास के मामले का खुलासा किया है। इस मामले में हिरासत में लिए गए 16 साल के नाबालिग लड़के ने ऐहतियाती हिरासत के दौरान घटना का खुलासा किया। किशोर ने बताया कि उसने हत्या से पहले लड़की का यौन उत्पीड़न किया था। पुलिस ने बताया कि किशोर के कबूलनामे के बाद गुरुग्राम पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज मामले में यौन उत्पीड़न की धाराएं भी जोड़ीं गई है। सोमवार को लड़की की मां और कुछ पड़ोसियों ने नाबालिग को उसके घर के अंदर से पकड़ा लिया था, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।
आरोपी को पुलिस ने पकड़ा :
बच्ची की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संगीन अपराध में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि उसकी उम्र 16 साल है और वो मृतक बच्ची का पड़ोसी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि हत्या के आरोपी को जुआ खेलने की लत है। वो ऑनलाइन जुए में काफी पैसा हार चुका है। यह पैसा उसने अपने दोस्तों से उधार लिया था। लेकिन, जुए में पैसा हारने के बाद उसे चुकाने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। पैसों के इंतजाम के लिए उसने पड़ोस में चोरी की योजना बनाई। वो 9 वर्षीय मासूम के घर गया और उसके 2 साल के छोटे भाई को अपने साथ घर ले आया। जब बच्चे की मां उसे वापस घर लाने के लिए आरोपी के घर पहुंची तो वो वहां नहीं था।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
आरोपी इसी बीच मृतक बच्ची के घर गया और चोरी में जुट गया। वो पहले बच्ची को झांसा देकर उसके साथ खेलने लगा। फिर उसने एक दुपट्टे से मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को जलाने की कोशिश की।
घर में चोरी करने घुसा था आरोपी :
घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि उन्हें 9 साल की लड़की का आधा जला हुआ शव मिला था, जबकि लड़का कोने में बैठा हुआ था। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर 107 स्थित एक आवासीय परिसर में हुई। लड़की और किशोर के परिवार परिसर में दो अलग-अलग इमारतों में रहते हैं। पुलिस के अनुसार, लड़की की मां उस समय नाबालिग लड़के के घर पर थी, तभी सुबह करीब 11 बजे वह नकदी और आभूषण चुराने पीड़िता के घर गया था। चोरी करते समय उसे लड़की ने पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि किशोर ने लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी और घर के मंदिर में रखे कपूर से उसके शव को जलाने की कोशिश की। पूछताछ के दौरान किशोर ने शुरू में दावा किया था कि दो चोर घर में घुस आए थे और उन्होंने लड़की की हत्या कर दी, लेकिन बाद में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने बताया कि दो दिन की ऐहतियाती हिरासत के बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे सुधार गृह भेज दिया। उक्त घटना के बाद से परिजन सकते में है। वहीँ लगातार नाबालिग किशोरों द्वारा गंभीर अपराधों को अंजाम देने के चलते पुलिस अधिकारी भी हैरान है।
किशोर ने की पुलिस को गुमराह करने की कोशिश :
लियेसब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
एसीपी (उद्योग) नवीन कुमार ने कहा, “लड़के ने अपना बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन आखिर में उसने सच्चाई उगल दी। लड़के ने कबूल किया कि उसने लड़की का यौन उत्पीड़न किया और फिर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसने गहने चुराए और फिर कपूर से लड़की के शव को आग लगा दी।” उन्होंने बताया कि किशोर ने स्वीकार किया कि वह ऑनलाइन गेम का शौकीन है और एक ऐप पर उसने 20,000 रुपये से अधिक गंवा दिए थे। कुमार ने कहा, “उसने अपने दो दोस्तों से 20,000 रुपये उधार लिए थे और एक जुलाई को रकम चुकाने का वादा किया था। इसी के चलते उसने लड़की के घर से गहने चुरा लिए थे। पुलिस ने बताया कि हमने लड़के का लैपटॉप और मोबाइल बरामद कर लिया है।” पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा आठ भी जोड़ दी गई है।



