रायपुर : राजधानी के भाटागांव बस स्टैंड के पास स्थित राधास्वामी नगर में सिन्धी समाज के लोगों द्वारा भगवान झुलेलाल का मंदिर निर्माण करवाया जा रहा है, यहाँ पर भगवान झुलेलाल सहित भगवान शिवजी की भी स्थापना की जायेगी। वहीँ मंदिर में अन्य 7 देवता भी विराजमान होंगे जिनमें भगवान गणेश, राधाकृष्ण, लक्ष्मी जी भी होंगी। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया की मंदिर का निर्माण तेजी से जारी है, जिसमें विभिन्न समाज के लोग भी खुलकर दान दे रहे है, मंदिर के निर्माण में सभी वर्गों का बराबर सहयोग भी मिल रहा है। मंदिर निर्माण को लेकर स्थानीय वासियों ने अपनी ख़ुशी भी जताई है। इस क्षेत्र में लगभग 50 सिन्धी परिवार भी रहते है। अभी तक मंदिर के निर्माण सिन्धी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवम् समाज सेवकों द्वारा भी काफी दान दिया जा रहा है, जिससे मंदिर निर्माण अविरल गति से हो रहा है।
चन्द्र दिवस पर आयोजित की गई भजन संध्या :
7 जुलाई को चन्द्र दिवस शुभ अवसर पर मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भगवान झुलेलाल की आरती की गई, पलव पाया गया, लोगों के लिये प्रार्थना की गई की सभी स्वस्थ रहें, खुश रहें , उन्नति करें, किसी को कोई मुसीबत का सामना ना काना पड़े और सब पर भगवान झुलेलाल की कृपा बनी रहे। इस अवसर काफी संख्या में भक्तजन शामिल हुये, जिन्होंने भजन गाकर भगवान की आराधना की, कार्यक्रम के पश्चात् प्रसादी बांटी गई, जिसमें सेसा, सुखो का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में झूलेलाल समिति के सदस्य मनोहर डेंगवानी, चंदर देवानी, महेश डेंगवानी, कन्हैया खेमानी, अर्जुन दास जेठानी, सागर डेंगवानी, अनिल डेंगवानी, विष्णु नागवानी, राकेश डेगवानी और समाज की सभी महिलाएं भी उपस्थित रही। कार्यक्रम को लेकर समिति सदस्यों ने बताया कि महिलाओं ने पूजा आरती की और भजन गाया, मंदिर को लेकर बताया गया कि मंदिर निर्माण बहुत जल्द ही पूरा कर भगवान झूलेलाल और शिव जी की प्रतिमा स्थापित की जायेगी।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



