युवा समाजसेवी मोनू आहूजा ने संतो के सान्निध्य में मनाया अपना जन्मदिवस, वरिष्ठ समाजसेवी भी रहे उपस्थित।

रायपुर : रायपुर में युवाओं और समाजसेवियों के बीच लोकप्रिय युवा समाजसेवी मोनू आहूजा ने संतों के सान्निध्य में 7 जुलाई रविवार को अपना जन्मदिवस मनाया। संत श्री अनंतपुरी गोस्वामी जी के सान्निध्य में मोनू आहूजा ने केक काटा और संत जी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संत अनंत पुरी गोस्वामी गुरुदेव जी ने केक काटकर मोनू के उज्जवल भविष्य की कामना की और इस दौरान संत जल कुमार मसंद , साई उदयलाल शदाणी जी ने भी आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर दिनभर मोनू आहूजा ने संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री चंद सुंदरानी, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी जी, पूर्व पार्षद प्रेम बिरनानी जी, मुखी शंकर लाल वरंदानी, उपाध्यक्ष तनेश आहूजा सेवा पद से प्रहलाद खेमानी, रवि पंजवानी, झामंनदास बजाज, दामोदर डोडानी सहित काफी समाज के प्रमुख उपस्थित थे जिन्होंने मोनू आहूजा को जन्मदिन की शुभकामनायें दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/