बढ़ते कदम के संस्थापक स्व. श्री अनिल गुरुबक्षाणी की 12वीं पुण्यतिथि 14 जुलाई को मानवसेवा दिवस के रूप में मनाई जायेगी।

रायपुर : मानव सेवा ही माधव सेवा है, ईश्वर के मानवीय सिद्धांतों को ध्यान में रखकर बढ़ते कदम लगातार मानव सेवा करती आई है, उसी विचारधारा को लेकर सामाजिक संस्था बढ़ते कदम के लिए प्रति वर्ष 14 जुलाई की तिथि को विभिन्न मानवीय सेवाकार्यों में समर्पित करके यादगार बनाया जाता है, क्योंकि इसी तिथि को संस्था के संस्थापक स्व.श्री अनिल गुरुबक्षाणी जी की पुण्यतिथि रहती है ,जिसे मानवसेवा दिवस के रूप में और सभी समाजों के लिए सामाजिक सेवाओं की अलख जगाने वाले “गुरुजी” की याद में उत्सव की तरह मनाते हैं। संस्था अध्यक्ष सुनील छतवानी एवं महासचिव सुनील पेशवानी नें विस्तार से बताया कि 13 जुलाई को तेलीबांधा मुक्तिधाम एवं सरयू बाँध मुक्तिधाम भाठागांव में वृहद रूप से बृक्षारोपण किया जाएगा,साथ ही शहर के विभिन्न आश्रमों में अनाज वितरण की सेवा की जाएगी।

14 जुलाई को गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद होनहार जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किये जायेंगे।
साथ ही बढ़ते कदम मोबाइल ऐप की लांचिंग भी की जाएगी, जिससे देश विदेश से हर नागरिक सीधे बढ़ते कदम संस्था के सेवाकार्यों से जुड़ पाएंगे। संस्था के मीडिया प्रभारी राजू झामनानी,प्रवक्ता सुंदर बजाज ने बताया कि 14 जुलाई को दोपहर 12 बजे से गुरुजी चौक देवेंद्र नगर में विशाल भंडारा एवं पौधा वितरण किया जाएगा ,एवं तेलीबांधा मरीन ड्राइव में विशाल रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। रक्तदान योजना टीम से इंचार्ज बंटी जुमनानी व यथार्थ गुरुबक्षाणी ने बताया कि गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करते हुवे होने वाली दुर्घटनाओं से बचाने के उद्देश्य से सभी रक्तदाताओं को ब्रांडेड ब्लूटूथ नेकबैंड उपहार स्वरूप भेंट किया जाएगा। साथ ही मानव सेवा के लिए रक्तदान अवश्य करने की अपील युवावर्ग से की है ।