रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ;धीरे – धीरे करके राज्य की उन्नति में लगातार कार्य कर रहे है, वहीँ जहाँ राजधानी में लगातार वाहन चालकों के बेतरतीब वाहन संचालन से दुर्घटनाओं को लेकर लोगों की मौत हो रही है, वहीँ अब इसको लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यातायात विभाग को सौगात दी है। रायपुर समेत 15 जिलों को नए इंटरसेप्टर वाहनों की सौगात मिली है। CM साय ने इन नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर चाबी डीजीपी को सौंपी, ये वाहन जगह – जगह तेज वाहन चालकों अथवा गलत तरह से वाहन चलाने वाले लोगों पर शिकंजा कसेंगे।
उल्लेखनीय है कि, सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, तेज रफ्तार वाहनों और नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसने में इंटरसेप्टर वाहन काम आएंगे। ये इंटरसेप्टर वाहन कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वाहनों के उपयोगिता और तकनीकी विशेषताओं की जानकारी ली। इन वाहनों के मिलने से ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव और सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही करने में मदद मिलगी। ये वाहन स्पीड रडारगन, ब्रेथ एनालाइजर, सर्विलांस कैमरे से लैस हैं। गाड़ियों के ग्लास की पारदर्शिता और ध्वनि की तीव्रता की भी जांच इन वानों में लगे उपकरणों के जरिए हो सकेगी। राजधानी में लगातार कई दुर्घटनायें हो रही है, खासकर कार चालकों का वाहन चलाना बहुत ही ख़राब है। आये दिन रिंग रोड पर कारें आपस में टकरा रही है।
सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण की पहल : सीएम साय
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
CM विष्णु देव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण में मददगार होंगे ये इंटरसेप्टर वाहन। उन्होंने कहा कि, आज 15 वाहनों का फ्लैग ऑफ किये हैं। नए इंटरसेप्टर वाहनों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। ट्रैफ़िक नियमों उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान गृह मंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, सांसद संतोष पाण्डेय भी मौजूद रहे। राज्य में हो रही सड़क की दुर्घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री अपनी चिंता और दुःख भी कई बार जाता चुके है। कार चालक काफी तेज गति से वाहन चलाते है।



