जगदलपुर में डबल मर्डर का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश, छोटे बेटे ने दिया था घटना को अंजाम, सामने आयी ये वजह….।

जगदलपुर : बीते दिन जगदलपुर में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां मां और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। वहीं एक बेटा गंभीर रूप घायल हो गया है। अब इस दोहरे हत्या कांड के मामले में बस्तर एसपी और पीसी ने बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि छोटे बेटे ने ही की थी अपनी मां और भाई की हत्या की थी। मिली जानकारी के अनुसार, घटना अनुपमा चौक का है। दरअसल, यहां बुधवार को मां और बेटे की हत्या हो हुई थी। बताया जा रहा है कि छोटे बेटे ने बुधवार को नशे की हालत में घर आया। जिसके बाद अपनी मां और भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांट में जुटी। जिसके 24 घंटे बाद इस दोहरे हत्या कांड का खुलासा हुआ। हालांकि आरोपी युवक किस वजह से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। आशंका जताई जा रही थी कि कुछ जान पहचान के लोग ही घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है, लेकिन हत्या का आरोपी छोटा बेटा ही निकला।

हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि घटना के बाद जब पुलिस घायल नितेश गुप्ता का बयान ले रही थी तो बार-बार उसने अलग-अलग बयान दिया, जिससे उसका बयान मैच नहीं होने से पुलिस ने उसे संदेह में रखा था। जिसके बाद पुलिस की गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुख्ता जानकारी हासिल की।उसके बाद फिर से पुलिस ने जब नितेश गुप्ता से पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म कबूल किया।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

उसने बताया कि कुछ दिनों से दोनों भाइयों के बीच मे संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे, लगातार लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। जिसमें शादी और प्रोपर्टी को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। 11 जुलाई की रात भी वे घर में सो रहे थे तो दोनों भाई के बीच झड़प हुई और आवेश में आकर नितेश ने तवा उठाकर अपने बड़े भाई पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। दोनों भाइयों के विवाद के बीच में मां भी उन्हें शांत कराने आई तो मां के ऊपर भी छोटे बेटे ने बर्तन से हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद लहूलुहान पड़े बड़े भाई और मां की रस्सी से गला घोंटकर नितेश ने हत्या कर दी। हत्या के बाद अपने आप को बचाने के लिए उसने डकैती जैसी माहौल क्रिएट कर खुद को रस्सी से बांधा और पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानी बनाई।

इस प्रकार है पूरी घटना :

कोतवाली थाना क्षेत्र के अनुपमा चौक निवासी गायत्री गुप्ता (50 वर्ष) अपने दो बेटों नीलेश गुप्ता (32 वर्ष) और नितेश गुप्ता (29 वर्ष) के साथ रहती थीं। वह घर के सामने छोटी सी दुकान चलाती थीं. हर रोज की तरह 11 जुलाई की सुबह जब आसपास के लोगों ने गायत्री गुप्ता को नहीं देखा तो घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन इसके बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।जिसके बाद लोगों को शक हुआ और उन्होंने डायल 112 को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और इसी बीच देखा की दरवाजा अंदर से बंद था, तो दूसरे के बिल्डिंग से घर के पीछे से टीम दाखिल हुई। जिसके बाद आगे का दरवाजा खोला गया तो देखा कि घर में मां-बेटे की लाश पड़ी हुई थी। वहीं छोटा बेटा नितेश बाथरूम के पास घायल अवस्था में पड़ा था और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मामले की जांच के लिए एसपी ने तुरंत चार अलग-अलग जांच टीम गठित की।

कर्जदार था नीतेश दुकान भी ठप थी :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

बताया गया कि नीतेश घर पर किराना की एक छोटी दुकान चलाता था लेकिन दुकान नहीं चलती थी। उसने बाजार व सूदखोरों से छह-सात लाख रुपये ले रखा था। नीलेश हाट बाजार जाकर दुकान लगाता था। उसी की कमाई से घर परिवार चलता था। दोनों भाई अविवाहित थे। नीतेश पुस्तैनी मकान बेचने को कहता था लेकिन मां और भाई इसके लिए तैयार नहीं थे। विवाद की एक वजह विवाह नहीं होना भी था। उसका कहना था कि बड़ा भाई विवाह नहीं कर रहा है इसलिए वह भी विवाह नही कर पा रहा है।