खेल/मनोरंजन : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट बस कुछ ही घंटों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शुक्रवार, 12 जुलाई को रात 9:30 बजे अनंत और राधिका शादी के सात फेरे लेंगे। सभी आयोजन मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर में हो रहे हैं। इसी बीच अंबानी परिवार बारात लेकर वेडिंग वेन्यू पहुंच चुका है।आज शुभ विवाह समारोह से अंबानी परिवार का पहला लुक सामने आ गया है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंच चुके हैं। इस दौरान फैमिली का खास लुक देखने को मिला।
समारोह के लिए अनंत अंबानी ने गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी। इसके साथ उन्होंने वाइट पयजामा और शूज़ पहने। अनंत की शेरवानी में सोने के धागों से वर्क किया गया है जो स्पेशल ऑर्डर पर बनवाए गए हैं।मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का भी रॉयल लुक देखने को मिला। नीता ने अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइनर रनघाट घाघरा पहना। तो वहीं मुकेश अंबानी ने पिंक कलर की शेरवानी पहनी।
नीता अंबानी के इस खास घाघरे को बनाने के लिए 40 दिनों का समय लगा था। अबू जानी संदीप खोसला ने उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें बताया है कि ये खास घाघरा आउटफिट भारत की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के साथ साझा करने और भारतीय कारीगरों की प्रतिभा को सेलिब्रेट करने के रूप में तैयार किया गया है। इस पीच रंग के सिल्क घाघरे पर सोने और चांदी से ज़रदोजी वर्क किया गया है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा :
अनन्या पांडे सबसे पहले आने वाली मेहमानों में से एक थीं। वह स्पेशल पीले रंग के लहंगे चोली में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शनाया कपूर नीले रंग के लहंगा चोली में शादी के लिए तैयार दिखीं।अर्जुन कपूर ‘मेरे यार की शादी’ टैग के साथ शादी में शामिल हुए। ह्वाइट कुर्ते में अर्जुन का अंदाज देखते ही बन रहा है।वहीं मिलान जाफरी का टैग आउटफिट काफी शानदार दिखाई दिया। उनके कुर्ते के पीछे लिखा था ‘डीडीसी’ यानी दूध के धुले हुए छोकरे।सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने पहुंचीं। सारा ने गुलाबी रंग का लहंगा-चोली में शानदार लगीं, जबकि इब्राहिम ने काले रंग का बंदगला आउटफिट में खूब जचे।अभिनेता राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ शादी में शामिल हुए। राजकुमार जहां ऑफ-व्हाइट बंदगला में शानदार दिख रहे थे, वहीं पत्रलेखा ने लाल लहंगा पहना हुआ था।जैकी श्रॉफ हाथ में एक पौधा लिए शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे। वह इस दौरान धोती और सफेद शेरवानी में नजर आए।



