महिलाओं ने की पार्षद की जमकर पिटाई, देखें सोशल मीडिया में वायरल विडियो, सामने आई ये बात….।

बालोद : जिले से खबर सामने आई है कि व्यापारी महिलाओं ने गुरूर नगर की पार्षद कुंती सिन्हा के साथ बीच सड़क पर जमकर मारपीट कर दी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यह घटना गुरुर थाना क्षेत्र की है। उक्त मामले में मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारी महिलाएं पार्षद कुंती सिन्हा के घर पर पहुंची थी। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ। विवाद के बाद महिलाओं ने अचानक पार्षद कुंती के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने महिला पार्षद को जमकर पीटा और सड़क पर धक्का भी दे दिया। मामले में आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। काफी बवाल के बाद आरोपी महिलायें वहां से गई, इसके बाद पार्षद कुंती सिन्हा ने गुरूर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस घटना का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/