मुजफ्फरपुर (उ.प्र.) : कभी-कभार कुछ ऐसी बातें सामने आती है कि हजम नहीं होती। ऐसे ही मुजफ्फरपुर जिले में इन दिनों एक अनोखी शादी की चर्चा चारों तरफ हो रही है। यहां गाजे-बाजे के साथ दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा हुआ था। बड़े ही चाव से सभी बारातियों का स्वागत भी किया गया। लेकिन जैसे ही वरमाला के लिए दुल्हन को स्टेज पर लाया गया तो दुल्हन को देखते ही दूल्हा नाराज हो गया। दूल्हे ने स्टेज पर ही लड़की से शादी करने से मना कर दिया, इसके बाद शादी में बवाल मच गया। दूल्हे का कहना है कि जिस लड़की से शादी होनी थी उसे बदल कर दूसरी लड़की को स्टेज पर भेज दिया गया है। इसके बाद काफी विवाद हुआ और सभी बारातियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया।
दुल्हन बदलने का लगाया आरोप :
यह पूरा मामला बरूराज थाना क्षेत्र के धूमनगर बखरी गांव का है। यहां एक शादी समारोह में वरमाला के दौरान दुल्हन बदलने पर दूल्हे ने शादी से मना कर दिया। वहीं शादी से मना करने के बाद दोनों परिवारोंर में विवाद हो गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने पूरी बारात को ही बंधक बना लिया। इसी बीच ग्रामीणों ने बरूराज थाना को भी सूचना दे दी। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद बारातियों को छुड़ाया गया। पुलिस की पहल के बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ। मामले को लेकर क्षेत्र में काफी बवाल मचा था।
थाने के मंदिर में हुआ विवाह :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
इस पूरी घटना के बाद पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने गई। थाने में थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने दोनों पक्षों का काफी समझाया, जिसके बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हुए। इसके बाद थाना परिसर में ही स्थित संतोषी माता के मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे ने उसी दुल्हन से शादी रचाई, जिससे उसकी पहले शादी तय हुई थी। शादी की रस्म पूरी होने के बाद थानाध्यक्ष ने वर-वधु को आशीर्वाद देकर विदा किया। बताया जा रहा है कि शादी की रस्म शुरू होने के बाद दुल्हन ने पारिवारिक विवाद के चलते शादी से मना कर दिया था। इसके बाद आनन-फानन में उसकी जगह घर वालों ने दूसरी दुल्हन को स्टेज पर भेज दिया जिससे विवाद हो गया। मामले को लेकर काफी विवाद हुआ, वधु पक्ष वालों के घरेलु विवाद के कारण बतंगड़ बन गया। वहीँ जब लड़की से शादी की बता थी तो इतना बवाल क्यूँ मचाया गया, इस बात को लेकर गलियारों में भी चर्चा होने लगी।



