कांकेर : सिहरन पैदा करने वाले भयानक हादसे कई बार सामने आ जाते है, ऐसे ही छत्तीसगढ़ के कांकेर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी है। इस हादसे में युवती की मौत हो गई है। जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। यह घटना 6 जुलाई की है, जब तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मारी और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी, उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना का सीसीटीवी फूटेज सामने आया है, जिसमें मोड़ पर स्कूटी सवार तेज रफ़्तार कार के सामने आ गई और जोरदार भिड़ंत में स्कूटी सहित उक्त युवती दूर फेंका गई।
युवती के सिर पर आई थी चोट :
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहपुर गांव की रहने वाली युवती इंदु वट्टी अपनी स्कूटी से सिटी सेंटर मॉल के सामने से टर्न ले रही थी। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दी। इस घटना में युवती के सिर में गंभीर चोट आई थी। युवती स्कूटी सहित काफी दूर फेंका गई। इस हादसे के बाद 8 जुलाई को इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है। लेकिन शहर के अंदर लगातार तेज रफ्तार की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/