इंदौर(म.प्र.) : इंदौर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है जहाँ एक गलती ने युवक की जान ले ली।युवक ने पानी समझकर एसिड पी लिया।जिसके बाद उसे तकलीफ होने लगी।गले से आवाज निकलना बंद हो गया। तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला इंदौर के सियागंज इलाके के प्रेसिडेंट होटल की है। सेंट्रल कोतवाली थाना पुलिस ने युवक के परिजन को सूचना दे दी है।
पुलिस के अनुसार हाथरस निवासी (40) यतीन्द्र अपने मालिक शैलेन्द्र के साथ इंदौर आया था।दोनों सियागंज इलाके के प्रेसिडेंट होटल में ठहरे थे। जब उसने वेटर से पानी मांगा तो उसने इशारे से बताया कि पानी कहां रखा है। लेकिन पानी के साथ एसिड की बोतल भी रखी हुई थी।यतिद्र ने उसे पानी समझकर पी लिया। अचानक कुछ देर बाद युवक के गले में जलन होने लगी। फिर धीरे से उसकी आवाज बंद हो गई।उसने शैलेन्द्र से 500 रुपए लिए और ऑटो से एमवाय अस्पताल पहुंचा. यहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया और एसिड पीने की बात कही। युवक ने मालिक को फोन कर पूरी बात बताई। शाम को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मथुरा के रहने वाले शैलेन्द्र कलर पेंट का काम करते हैं। शैलेंद्र व्यापारिक सिलसिले में इंदौर आए थे। हमेशा प्रेसीडेंट होटल में ही रुकते हैं।यतीन्द्र उनके यहां दो साल से काम करता था।
जानें कैसे हुई घटना :
सेंट्रल कोतवाली पुलिस के मुताबिक, हाथरस (यूपी) निवासी यतीन्द्र (40) पुत्र विनोद अपने मालिक शैलेन्द्र के साथ इंदौर आया था। सियागंज इलाके के प्रेसिडेंट होटल में ठहरे थे। सोमवार दोपहर यतींद्र ने वेटर से पानी मांगा तो उसने इशारे से बताया कि पानी कहां रखा है। पानी की बोतल के पास ही एसिड की बोतल भी रखी थी। यतींद्र ने उसे पानी समझकर पी लिया।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
इलाज के दौरान मौत :
कुछ देर बाद अचानक युवक के गले में जलन होने लगी। आवाज बंद हो गई। उसने शैलेन्द्र से 500 रुपए लिए और ऑटो से एमवाय अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया और एसिड पीने की बात कही। युवक ने मालिक को फोन कर पूरी बात बताई। शाम को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
दो साल से मालिक के साथ काम कर रहा था यतीन्द्र :
जानकारी के मुताबिक, मथुरा के रहने वाले शैलेन्द्र कलर पेंट का काम करते हैं। शैलेंद्र व्यापारिक सिलसिले में इंदौर आए थे। हमेशा प्रेसीडेंट होटल में ही रुकते हैं। यतीन्द्र उनके यहां दो साल से काम करता था। उसके परिवार में दो बच्चे और पत्नी हैं। यतीन्द्र की मौत की सूचना परिवार को दी गई है।



