41 वां जन्मदिन मना रहीं कटरीना कैफ, विक्की कौशल ने तस्वीरें शेयर कर यूँ बरसाया प्यार….।

बॉलीवुड : बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज यानी 16 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। ‘पार्टनर’, ‘वेलकम’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘टाइगर’ फ्रेंचाइज़ी जैसी तमाम सुपरहिट फिल्में देकर उन्होंने अपने करियर में ये मुकाम हासिल किया है। एक्ट्रेस आज, 16 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।कैटरीना कैफ के जन्मदिन के मौके पर उनके पति और एक्टर विक्की कौशल ने खूब सारी अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ उन्होंने एक प्यारे से पोस्ट में अपने प्यार यानी कैटरीना कैफ को जन्मदिन की बधाई भी दी है।

कैटरीना कैफ के जन्मदिन के मौके पर विक्की कौशल ने एक्ट्रेस के साथ गृह प्रवेश, पिज्जा पार्टी, बीच वेकेशन, शादी, और दूसरी रोमांटिक अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा है, ”आपके साथ यादें बनाना मेरे जीवन का सबसे पसंदीदा हिस्सा है। जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार!”

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

कई सेलेब्स ने किया बर्थडे विश :

इस मौके पर बी-टाउन के कई सेलेब्स उन्हें बर्थडे विशेज़ दे रहे हैं। फैंस भी अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को दिल खोलकर बधाईयां दे रहे हैं। ऐसे में कैटरीना के हैंडसम हसबैंड विक्की कौशल कैसे पीछे रह सकते हैं। विक्की ने भी अपनी लेडी लव को खास अंदाज में विश किया है।

तीन साल पहले हुई शादी :

दिसंबर 2021 में एक भव्य लोकेशन पर शादी करने वाला यह जोड़ा बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक रहा है। वर्कफ्रंट पर, विक्की अगली बार तृप्ति डिमरी और एमी विर्क के साथ ‘बैड न्यूज’ में दिखाई देंगे। यह फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी।

अफवाहों के कारण चर्चा में रहीं :

कैटरीना भारत में सबसे ज़्यादा पैसे कमाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो, एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों के कारण चर्चा में रहीं। यह सब तब शुरू हुआ जब एक वीडियो सामने आया जिसमें वह लंदन में अपने पति विक्की कौशल के साथ हाथ में हाथ डाले टहलती नजर आईं।इन अटकलों के बीच, वह 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी में शामिल हुईं, जिसके बाद 14 जुलाई को अपने पति विक्की कौशल के साथ शादी के रिसेप्शन में भी शामिल हुईं।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

वर्कफ्रंट की बात करें तो धूम 3 की एक्ट्रेस को आखिरी बार सलमान खान के साथ टाइगर 3 और विजय सेतुपति के साथ मेरी क्रिसमस में देखा गया था। वह प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन फरहान अख्तर करेंगे और इसे फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है। इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।