बलौदाबाजार : अपराधियों के हौसलें इतने बुलंद है कि उन्हें पुलिस से भी कोई डर नहीं है, वहीँ पुलिस से आम लोग ही भयभीत होते है। ऐसे ही किसी बदमाश ने बलौदाबाजार जिले में पुलिस अधिकारी के घर के बाहर खड़ी कार में आग लगा दी। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी आग बुझाने के लिए भागे। उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन किया। जब तक दमकल वहां पहुंचती कार जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह किसी शरारती तत्वों का काम है। घटना मंगलवार देर रात करीब 12 बजे की है।
पुलिस सहायता केंद्र निपनिया के प्रभारी उपनिरीक्षक किशुन कुंभकार ने बताया कि, उनके घर के बाहर खड़ी कार में किसी ने आग लगा दी थी। सूचना मिलते ही वे तुरंत उठे और देखा कि कार आग का गोला बन चुकी है। उसे आग की लपटों ने घेर रखा है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी आग बुझाने की कोशिश करने लगे। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस आग लगाने वाले बदमाशों की तलाश कर रही है। बदमाश आग लगाकर गायब हो गये, वहीँ उनके इस कृत्य को लेकर चर्चा है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं है, किसी बदमाश ने किसी घटना को लेकर ही पुलिसकर्मी से इस तरह का बदला लिया हो, ऐसा हो सकता है?



