चाहे जितनी भी हो देर…भूलकर भी स्किप न करें ब्रेकफास्ट, इन बीमारियों के हो जाएंगे शिकार….।

स्वास्थ्य : इस भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते को इग्नोर कर काम पर निकलने की तैयारी में जुट जाते हैं, अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो सावधान हो जाये। आपकी जल्दबाजी में नाश्ते को इग्नोर करने की आदत गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है। इसकी वजह ब्रेकफास्ट को सबसे जरूरी मील माना जाना है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ ही आपके एनर्जी लेवल को हाई रखता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। सुबह का पहला मिल आपको दिन भर एनर्जी से भरपूर रखता है। वहीं इसकी कमी किसी भी व्यक्ति को अंदर से कमजोर कर देती है। इसके चलते बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

ब्रेकफास्ट को सुबह का पहला और दिन का सबसे जरूरी मील माना जाता है। इसे इग्नोर करना किसी भी व्यक्ति की सेहत को प्रभावित करता है। इतना ही नहीं, यह कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है।

तेजी से बढ़ाता है मोटापा :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि कम खाने से उनका मोटापा कम हो जाएगा। इसके लिए वह सुबह का ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं।अगर आप भी ऐसा ही कर रहे हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक होता सकता है। सुबह का नाश्ता न करने की वजह से ही मोटापा बढ़ सकता है। इसकी वजह लंच में ओवरईटिंग करना है, जिसके चलते व्यक्ति का वजन बढ़ जाता है।   

डायबिटीज का खतरा :

ब्रेकफास्ट स्किप करने की वजह डायबिटीज का खतरा भी कई गुणा बढ़ जाता है, जो लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं। उनमें टाइप 2 डायबिटीज का खतरा ज्यादा रहता है। इससे बचने के लिए नाश्ता जरूर रखें। 

एनर्जी की होती है कमी :

सुबह नाश्ता इग्नोर करने की वजह से बॉडी को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। इसकी वजह से एनर्जी लेवल डाउन हो जाता है। इससे थकान और कमजोरी महसूस होती है। साथ ही भूख की वजह से मूड भी खराब रहता है। 

हार्ट हेल्थ पर डालता है बुरा प्रभाव :

सुबह नाश्ता न करने की वजह से ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है। यह दिल संंबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ाता है. हार्ट हेल्थ पर बुरा प्रभाव डालता है। 

महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s

इम्यूनिटी हो जाती है कम :

बहुत से लोग जल्दी जल्दी बीमार पड़ते हैं। इसकी वजह उनकी इम्यूनिटी का डाउन होना है। प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जो शरीर के वायरस और बैक्टीरिया से लड़ नहीं पाती। ऐसी स्थिति में गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए नाश्ते को भूलकर भी स्किप न करें।