रायपुर : मुंबई की D कंपनी के जैसे ही अब लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क देश के हर जगह फ़ैल रहा है। अब खबर सामने आ रही है कि राजधानी में दूसरे राज्यों के गैंगस्टरों का मजबूत नेटवर्क बन गया है। लॉरेंस बिश्नोई – अमन साहू गैंग के लिए कई लोकल अपराधी काम कर रहे हैं, ये दोनों जाने-माने नाम है अपराध की दुनियां में। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टरों ने अब लोकल बदमाशों की मदद से कारोबारियों से वसूली भी शुरू कर दी है। भयभीत होकर कई बड़े कारोबारी उन्हें प्रोटेक्शन मनी भी दे रहे हैं, जिससे राजधानी के बड़े व्यापारियों में लगातार भय बढ़ रहा है।
पिछले दिनों पीआरए ग्रुप के कार्यालय में फायरिंग करने वाले दो शूटर हरियाणा से आए थे। चर्चा है कि दोनों शूटरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। हालांकि पुलिस अफसरों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इससे पहले झारखंड के शूटरों को वारदात करने से पहले पुलिस ने पकड़ा था। बाहरी गैँगस्टरों के राजधानी में सक्रिय रहने से कारोबारियों में भय व्याप्त है।
गैंगस्टर अमन साहू अभी झारखंड के गिरीडीह जेल में बंद है। रायपुर पुलिस उसे अब तक अपने मामले में गिरफ्तार नहीं कर पाई है। झारखंड से उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए दो बार प्रयास हो चुका है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। अमन के गैंग ने इससे पहले भी कई वारदातें की हैं। पीआरए ग्रुप में फायरिंग करने वाले शूटरों को सहयोग करने वाले दो स्थानीय युवकों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने की चर्चा है, लेकिन एएसपी क्राइम संदीप मित्तल ने इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी या हिरासत में लेने से इनकार किया है।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
दूसरी तरफ तेलीबांधा शूट आउट मामले में पुलिस ने शूटरों के दो मददगारों को शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शूटरों के जिन दो मददगारों को गिरफ्तार किया है दोनों स्थानीय नहीं हैं। दोनों मददगार बाहर के हैं। इनमें एक पर शूटरों को पिस्टल उपलब्ध कराने तथा दूसरे पर बाइक उपलब्ध कराने का आरोप है। इधर, कारोबारी की कार पर फायरिंग करने वाले शूटर्स पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। बदमाशों को दबोचने पुलिस दिल्ली तथा हरियाणा से सटे सीमावर्ती राज्यों में छापे की कार्यवाही लगातार कर रही है। एक सप्ताह पूर्व अमन साहू गैंग के दो अज्ञात बदमाशों ने तेलीबांधा थाना क्षेत्र के रिंग रोड में दहशत फैलाने के उद्देश्य से कारोबारी की कार पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए थे।



