अगले 24 से 48 घन्टे की मूसलाधार बारिश की चेतावनी, सैकड़ों घरों में पानी भरा, बह गए बच्चे और मवेशी।

रायपुर : शनिवार को ही 72 घंटे की मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई थी। दंतेवाड़ा जिला के बैलाडीला क्षेत्र में लगातार 3 दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से रविवार को किरंदूल में एनएमडीसी के प्रोजेक्ट 11बी के चेकडैम नंबर 6 की दीवारें ओवरफ्लो हो गईं है। चेकडैम की दीवार ओवरफ्लो हो जाने से इस डैम में भरा लौह चूर्ण व पानी ऊफान की तरह नीचे उतरा। पानी व लौह चूर्ण ने अन्य पेड़- पत्थर को भी अपने आगोश में ले लिया। बस्तर के क्षेत्र में 72 घंटे की लगातार बारिश ने तबाही मचा दी है। 

वहीँ इसके बाद यह सारा बहाव किरंदुल की तराई में बसे हुए बंगाली कैँप के सौ से अधिक घरों पर आफत बनकर टूट पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह से लगातार बारिश हो रही थी। दोपहर बाद जब हम घरों में थे एकाएक शोर करता हुआ पानी घरों में घुस आया। सभी घबरा गए। बाहर का नजारा देखा तो दिल कांप गया। चारों तरफ पानी ही पानी और तबाही का मंजर था। सड़कों पर पूरी रफ्तार से पानी व मलबा बह रहा था। इस जल प्रवाह में दो बच्चे, दोपहिया वाहन, कार व ट्रक जैसे भारी वाहन भी बहते नजर आए। चारों ओर चीख- पुकार का मंजर दिखाई दी। आधे घंटे तक कुछ समझ में नहीं आया कि इतना पानी व मलबा किधर से आया।

रायपुर समेत 15 जिलों में झमाझम, मानसून फिर से सक्रिय :

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश में रविवार को अतिभारी वर्षा हुई है, राजधानी की खारुन भी लबालब हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार 15 स्थानों पर भारी, 7 स्थान पर अति भारी और एक स्थान पर चरम अतिभारी बारिश हुई। प्रदेश में व्यापक बारिश होने का असर यह है कि अब बारिश का आंकड़ा सामान्य हो गया है। प्रदेश में 19% कम बारिश हुई है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार यह सामान्य माना जाता है।

सुकमा का तीन राज्यों से संपर्क कटा, बीजापुर में अटकीं यात्री बसें :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

तीन दिन से बीजापुर व सुकमा जिले में भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से रविवार को भी सुकमा-कोन्टा मार्ग पर आवागमन बंद रहा। इस जिला का संपर्क बीते दो दिनों से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से कटा हुआ है। हालांकि रविवार की सुबह से शबरी नदी का जल स्तर घटने लगा था। इसके बाद लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है। लेकिन यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है।

अगले 24 से 48 घंटे भारी :

इसी बीच अगले 24 से 48 घंटे के लिए 10 जिलों को अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें सुकमा और बीजापुर रेड अलर्ट हैं। वहीं, प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि दक्षिण व मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। एक अवदाब ओडिशा तट पर चिल्का झील के पास स्थित है, यह उत्तर पश्चिम दिशा में तीन किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उड़ीसा और छत्तीसगढ़ पार करते हुए कमजोर होकर, अगले 12 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s