सिंधी समाज की कुलदेवी हिंगलाज माता के फोटो फ्रेम घर-घर किये जायेंगे मुफ्त वितरित।

रायपुर : युवा समाजसेवी मोनू आहूजा ने अपने अथक प्रयासों से सिन्धी समाज के हर घर में भगवान झुलेलाल की फोटो पहुंचा दी है। महंत सतगुरु श्री अनन्तपुरी गोस्वामी जी के सानिध्य में अब हर घर हिंगलाज माता के फोटो फ्रेम पहुंचाने का संकल्प लिया है। गुरु पूर्णिमा के दिन 21 जुलाई को माता हिंगलाज के फोटो फ्रेम का विमोचन विमोचन किया गया। जिसके बाद अब महन्त सतगुरु श्री अनन्तपुरी गोस्वामी जी के द्वारा विमोचन कर निःशुल्क घर-घर पहुंचाने का प्रयास रहेगा। राजधानी में सिंधी समाज की कुलदेवी हिंगलाज माता के फोटो फ्रेम हर घर हर दुकान पहुंचाने की जिम्मेदारी मोनू आहूजा मित्र मंडल को मिली है।

सभी सनातन प्रेमियों एवं सभी भक्तगणों को यह फोटो फ्रेम पूर्ण रूप से निःशुल्क प्राप्त होगा। इसका कोई पैसा नहीं लिया जायेगा। इस विमोचन समारोह में समाज के सभी गणमान्य जन उपस्थित थे। साई जल कुमार मसंद जी , पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा के सचिदानंद उपासने, पार्षद सरिता दुबे , प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, मुखी श्याम रूपरेला, मुखी बालचंद असरानी, पूर्व मुखी सतराम दास बजाज, मोनू आहुजा, अनेश बजाज, प्रेम बिरनानी, प्रेम सोनी, राजकुमार तारवानी, प्रहलाद खेमानी , दर्शन अठवानी, दीपक ऐशानी, देवराज गुनवानी, राजा बजाज, रवि पंजवानी , राजेश गुनवानी, रितेश वाधवा ,मुखी शंकर लाल वरंदानी, गुलाब माखीजा, सोनू शर्मा चंदन शर्मा, सुरेश दासवानी, मुखी सुधीर रामानी, चंदन पंजवानी, हेमंत मेघानी चंदन पंजवानी, आदि समाज के सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA