अनियंत्रित कार गिरी नाले में, पानी में डूबने से डॉक्टर थनेश साहू की दर्दनाक मौत, बारिश में बरतें सावधानी।

बालोद : बारिश में नदी नाले उफान पर है और बारिश के पानी में वाहनों की ब्रेक भी बड़ी मुश्किल से लगती है वहीँ दूसरी तरफ, कांच से दीखता भी कम है, इसलिये वाहन चलाने में सावधान बर्तन जरुरी है। खबर मिली है कि छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में के तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। घटना में पानी में डूबने से कार में सवार डॉक्टर की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। यह मामला गुरुर थाना क्षेत्र का बताया गया है। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम थनेश साहू था।

वह भानपुरी गांव का रहने वाला था। दंतेवाड़ा जिले में ग्रामीण चिकित्सा साहयक के पद पर पदस्थ था। बताया जा रहा है कि, थनेश साहू छुट्टियां मनाने के लिए गांव गया हुआ था। वह शनिवार को अपने कार की सर्विसिंग कराकर वापस लौट रहे थे तभी ग्राम भूलनडबरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी कार को काफी क्षति भी पहुंची है। घटना में पानी में डूबने से कार में सवार डॉक्टर थनेश की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बारिश में वाहनों की दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हो जाती है। 

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA