कहर बनकर टूटा बाँध : दंतेवाड़ा में बाँध फूटने से घरों में घुसा पानी, 50 से ज्यादा घरों को पहुंचा नुकसान, 1 बच्चा हुआ लापता।

दंतेवाड़ा : राजधानी रायपुर और कुछ शहरी क्षेत्रों को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का कहर बरत रहा है। पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर में लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार की शाम एनएमडीसी का एक बांध फूट गया है। बांध का पानी दंतेवाड़ा शहर में भरने लगा है। बांध फूटने से पानी इतनी तेजी से शहर की ओर बढ़ रहा है, जिसमें कई गाडियां और मकान भी बह गए हैं। अमूमन आसपास के क्षेत्रों में लगभग यही हालात है। हर तरफ पानी का लगातार कहर बढ़ रहा है, नदी नाले उफान पर है। पानी की अधिकता के चलते हर तरफ आम लोगों के लिये मुसीबत खड़ी हो गई है।

दंतेवाड़ा को लेकर मिली जानकारी के अनुसार लगातार बारिश से किरंदुल में CISF कैंप के पास बना एनएमडीसी का डैम फूट गया। किरंदुल शहर में डैम का पानी घुसने से तबाही का मंजर है। शहर के वार्ड क्रमांक 1 और 2 सबसे अधिक छति पहुंची है।, कई मकान ढह गये है। बताया जा रहा है कि, 50 से ज्यादा मकानों में बांध का पानी घुस गया है, हर तरफ आफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। खबर मिली है कि एक 6 साल का मासूम बच्चा भी गायब है। बांध फूटने के बाद उपजे हालात पर दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा है कि, मौके पर टीम मौजूद होकर राहत के कार्य कर रही है। हर तरह से लोगों को राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। 

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA