छ.ग. में भी हुआ कन्झावाला काण्ड, चलती ट्रेलर में फंसी बाईक, सामने आई ये घटना….।

कवर्धा : जिले के कुकदुर थाना से होकर गुजरने वाले राजकीय मार्ग में सोमवार को भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जिसमें एक ट्रेलर वाहन की ठोकर से मोटर सायकल सवार दो ग्रामीण छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद राहगीरों से मिली सूचना पर मौके परपुलिस पहुंची डॉयल 112 एवं कुकदुर पुलिस की टीम ने दोनो मृतकों के शवों को बरामद कर लिया है वहीं आरोपी ट्रेलर वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया है, आरोपी मौके से फरार हो गया था।

घटना में मिली जानकारी के अनुसार,  सोमवार को ग्राम आगरपानी निवासी छोटेलाल पिता झुनिया आयु करीब 13 वर्ष एवं जगतू पिता मुन्ना आयु करीब 12 वर्ष दो क्रमशः कक्षा 7 वीं एवं 6 वीं के स्कूली छात्र गांव में लाईट बंद होने के कारण फोटो कॉपी कराने अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 09 जेजे- 4876 से कुकदुर गए थे। बताया जाता है कि शाम करीब 5.30 बजे दोनो अपना कामकाज निपटाने के बाद वापस अपने गांव मोटर सायकल से लौट रहे थे। इसी दौरान कुकदुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोलमी के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 07 बीएल-6817 के चालक ने लापरवाही पूर्व वाहन चलाते हुए मोटर सायकल सवार छात्रों को अपनी चपेट में लेते हुए जोरदार ठोकर मार दी। जिससे दोनो छात्र सड़क पर जा गिरे और बाईक ट्रेलर में फंस गई थी जो कि 300 मित्र तक घिसटते रही। 

आरोपी चालक गिरफ्तार :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

इस दुर्घटना में मोटर सायकल सवार छात्रों के सिर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर और घातक चोट आने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जिसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल कुकदुर पुलिस तथा डॉयल 112 को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनो मृतकों को शवों को बरामद कर मर्ग कायम कर लिया है वहीं आरोपी चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने ट्रेलर वाहन को भी जब्त कर लिया है। वहीँ मृतकों के अस्पताल पहुँचने तक मौत हो गई।

मृतक कक्षा 6वीं व 7वीं के छात्र :

महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s

जानकारी के अनुसार दोनो मृतक कुकदुर थाना क्षेत्र के ग्राम आगरपानी के रहने वाले हैं और कक्षा सातवीं व कक्षा छठवीं के छात्र हैं। जानकारी ये भी मिली है कि इन नाबालिग छात्रों द्वारा भी लापरवाही पूर्वक वाहन चलाया जा रहा था जो उनकी जान पर भारी पड़ गई और उन्हें सड़क हादसे में अपनी जान गवानी पड़ गई। इस दर्दनाक और हृदय विदारक घटना की जानकारी दोनो छात्रों के परिजनों  तक पहुंचने के बाद उनके घर और गांव में मातम पसर गया। इस घटना से परिजन सकते में है। यह घटना बीते सोमवार की बताई गई है।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA