चुटकियों में ताला तोड़ वाहन चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्त में, बरामद हुई 14 दुपहिया, चोरी को ऐसे देता था अंजाम….।

रायपुर : राजधानी में जगह-जगह से दुपहिया चोरी की घटनायें लगातार सामने आ रही है, इसमें शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी करने वाले शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 14 नग दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की है। राजेंद्र नगर थाने में प्रार्थिया निशा नत्थानी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह चार जुलाई को स्कूटी से अपने नत्थानी बुटिक महावीर नगर गई थी। जहां किसी अज्ञात चोर द्वारा आवेदिका की स्कूटी को चोरी कर ले गया, जिससे वो असमंजस में आ गई, फिर उसने घटना की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मंगलवार को कोई व्यक्ति फल मंडी के पीछे सस्ते दाम में मोटर साइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना मिलने पर मौके पे जाकर पुलिस ने दो लोगों को पकड़ कर पूछताछ की। पूछने पर उन्होंने अपना नाम टोपेश्वर साहू उर्फ संजू निवासी अवंति विहार थाना खमहारडीह रायपुर और जितेंद्र निषाद निवासी बीएसयूपी कालोनी थाना तेलीबांधा जिला रायपुर का होना बताया।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

दोनों आरोपी विगत 5-6 महीनों से साथ मिलकर न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र, बुढ़ातालाब रायपुर, मोवा पंडरी कपड़ा मार्केट, कटोरा तालाब, रामसागरपारा, अवंति विहार जगन्नाथ मंदिर पास व अन्य जगहों से अपने पास रखे मास्टर चाबी से वाहन चोरी करते थे। आरोपियों ने एक्टिवा, जुपिटर, एक्सेस, पल्सर, हीरो-होंडा स्प्लेंडर, होंडा साइन को चोरी करना स्वीकार किया हैं। जानकारी के अनुसार चोरी के वाहन को वारदात के बाद सुरक्षित स्थान में छिपा देते थे, पुलिस ने इनके पास से 14 अन्य वाहन भी जब्त किये है, और उन्हें जेल भेज दिया है।