स्वास्थ्य : आज के समय में हर कोई किसी ना किसी शारीरिक तकलीफ से परेशान चल रहा है, साथ ही बढ़ती उम्र में कुछ तकलीफें कुछ ज्यादा ही दिक्कत खड़ी करती है। अगर आपको भी यही लगता है कि केवल बढ़ती उम्र में ही जोड़ों के दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। दरअसल, हड्डियों की कमजोरी की वजह से जॉइंट पेन की समस्या पैदा हो सकती है यानी आप किसी भी उम्र में जॉइंट पेन का शिकार बन सकते हैं, जिसको सहन करना काफी मुश्किल है। अगर आप इस समस्या को अलविदा कहना चाहते हैं तो आपको अपने खान-पान में खाने की कुछ चीजों को शामिल कर लेना चाहिए।
जरूरी है कैल्शियम से भरे खाने :
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम की पूर्ति करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। हालांकि आपको कैल्शियम के साथ-साथ कुछ दूसरे पोषक तत्वों को भी डाइट में शामिल करना चाहिए। अपनी हड्डियों की हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए आप किसी भी तरह से पोषक तत्वों से भरपूर दूध को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। दूध का सेवन बहुत ही जरुरी है।
कैसे करना चाहिए सेवन? :
अगर आप जल्द से जल्द जोड़ों के दर्द की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो आपको दूध के साथ अंजीर का सेवन करना चाहिए। इन दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन आपकी हड्डियों की हेल्थ को काफी हद तक अच्छा कर सकता है। इसके अलावा केला, पालक और सरसों का साग जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां भी आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में असरदार साबित हो सकती हैं। अपने खान पान में इन सभी चीजों को शामिल करें।
डाइट में शामिल कर सकते हैं नॉन वेज :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
अगर आप मांसाहारी हैं तो आप अपने खान-पान में विटामिन डी और ओमेगा-3 रिच फैटी फिश को भी शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर बादाम जैसा ड्राई फ्रूट भी आपके जोड़ों के दर्द को काफी हद तक कम कर सकता है। इस तरह की चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं और जॉइंट पेन को हमेशा के लिए अलविदा कह दें। आपको इन चीजों के सेवन से काफी हद तक जरुर फायदा मिलेगा।



