मुंबई (महाराष्ट्र) : संसद में राहुल गांधी के दिये हिन्दू हिंसक है बयान पर अब तक बवाल मचा हुआ है। खबर है कि कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई के वीपी रोड पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत एक जुलाई को संसद में दिए गए उनके बयान को लेकर एक वकील ने दर्ज कराई है। अखंड हिन्दू राष्ट्र समिति के वकील कुषाण सोलंकी की तरफ से दी गई शिकायत में यह मांग की गई है कि राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाए। यह हिन्दुओं को बदनाम करने की साजिश है, जिससे हिन्दू अपमानित हुआ है।
राहुल के बयान पर संसद में हुआ था हंगामा :
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने एक जुलाई को ससंद में दिए भाषण में हिंदुओं को लेकर टिप्पणी की थी। इसी बयान को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। दरअसल, राहुल गांधी के बयान पर संसद में खूब हंगामा हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी के इस बयान की निंदा की थी। इस बयान के बाद काफी बवाल मचा हुआ था।
पीएम मोदी ने राहुल की टिप्पणी को बहुत गंभीर बताया था :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिंसा से जोड़कर कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी जिस पर संसद में हंगामा खड़ा हो गया था। हालांकि बाद में राहुल गांधी के बयान को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया। राहुल के बयान पर हंगामे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सीट से उठे और उन्होंने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बहुत गंभीर विषय है। इस बयान को लेकर लोगों ने अपना कड़ा विरोध जताया।



