कम उम्र के पड़ोसी युवक के साथ प्रेम – प्रसंग में विधवा महिला ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार, सामने आई ये घटना….।

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि उसने विधवा महिला से विवाह करने के नाम पर धोखा किया है। आरोपी का मोहल्ले की ही एक विधवा महिला के साथ प्रेम – प्रसंग चल रहा था। लेकिन महिला ने जब युवक से शादी कर अपने साथ रखने की बात कही तो युवक ने इंकार कर दिया। जिससे दुखी होकर महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आरोपी युवक विजय खड़िया को गिरफ्तार कर लिया है।

एक साल से चल रहा है प्रेम प्रसंग :

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, महिला के पति की मृत्यु लगभग 5 से 6 साल पहले हो गई थी। महिला का पड़ोस में ही रहने वाले विजय खड़िया से एक साल से प्रेम – प्रसंग चल रहा था। आरोपी युवक लगातार महिला के घर आता- जाता रहता था। जिसके बाद महिला ने उससे शादी करने की बात कही लेकिन आरोपी युवक ने मना कर दिया। महिला की उम्र लगभग 40 साल और युवक की 26 साल उम्र बताई जा रही है। इस मामले की जानकारी आस पड़ोस के लोगों को भी थी।

आरोपी के घर से आने के बाद की आत्महत्या :

पुलिस ने बताया कि, महिला कई बार युवक को शादी करके अपने साथ रखने के लिए कहा था। इस बात को लेकर बकायदा गांव में बैठक भी हुई थी। जिसमें दोनों को समझाया गया था, लेकिन इसके बाद भी दोनों का प्रेम – प्रसंग जारी रहा। महिला पड़ोसी युवक के घर रहने के लिए भी चली गई। लेकिन बाद में विजय खड़िया ने उसे वापस भेज दिया। जिसके बाद विधवा महिला ने फांसी लगा ली। युवक पर आरोप है कि उसने महिला से शादी करने से मना कर दिया जिसके बाद महिला ने ये कदम उठा लिया।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

इस संबंध में जूट मिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि विधवा महिला का पड़ोसी युवक के साथ संबंध था। इसके बाद युवक ने महिला को साथ रखने से मना कर दिया जिसके बाद महिला ने फांसी लगा ली। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजकर आवश्यक कार्यवाही कर दी गई है।