राजधानी सहित इन 23 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी।

रायपुर : राजधानी में तीन दिन से रुक रुककर भारी बारिश हो रही है तो वहीँ राज्यभर में बारिश लगातार जारी है। रायपुर समेत 23 जिलों में गुरुवार को और 8 जिलों में शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो व आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार खारून समेत शिवनाथ, इंद्रावती, शबरी नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति आ सकती है। प्रदेश की ये प्रमुख नदियां इन दिनों उफान पर है। बुधवार को बिलासपुर संभाग में कोरबा समेत कई जगहों पर लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में 37 स्थानों पर भारी वर्षा हुई, जिनमें 5 स्थानों पर अतिभारी पानी गिरा। रायपुर में बुधवार को हल्की बारिश हुई और पिछले 9 घंटे में 10 मिमी व 24 घंटे में 88.7 मिमी पानी बरस गया। वहीँ बालोद जिले में बारिश अपने चरम स्तर पर है। नदी नालों के पास जाना खतरे से खाली नहीं है।

यहां हुई है भारी बारिश :

भैरमगढ़ व कुटरू में 150 मिमी, लवन व कसडोल में 130, कुसमी में 120, पिथौरा व महासमुंद में 110, बागबाहरा, बास्तानार, खरोरा व पथरिया में 90, लालबहादुर नगर, कोमाखान, सोनाखान, बसना, धरसींवा, आरंग, पाटन, मंदिर हसौद व लाभांडी में 80, बड़े बचेली, अहिवारा, गंगालूर, गीदम, दर्री, कटेकल्याण, बलौदाबाजार में 70 मिमी पानी गिरा है।

आज इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट :

राजधानी के अलावा कोरिया, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा, कोरबा, बलौदाबाजार, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा, बस्तर, दंतेवाड़ा व नारायणपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बिलासपुर, खैरागढ़, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, मुंगेली, कांकेर व बीजापुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इनमें जिलों में यलो अलर्ट :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

आगामी 48 घंटे के लिए कोरिया, मनेंद्रगढ़, गौरेला-पेंड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, कवर्धा व खैरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट रहेगा और एक-दो जिलों में भारी बारिश के आसार है। वहीँ लगातार भारी बारिश के चलते चौतरफा बहाव का खतरा है।