रायपुर : तेलीबांधा थाना क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन कंपनी पीआरए ग्रुप के दफ्तर के बाहर फायरिंग करवाने की जिम्मेदारी जेल में बंद अमन साहू ने हरियाणा के अमनदीप वाल्मीकि को दी थी। बुधवार को गोलीकांड के मुख्य आरोपी सिरसा से गिरफ्तार गैंगस्टर अमनदीप वाल्मीकि उर्फ अम्मू सहित उसके दो अन्य साथी लक्ष्मण दास बाजीगर और रवि कुमार सेन को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने उन्हें एक दिन की रिमांड पर लिया है। तीनों आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाए गए गये हैं। पुलिस ने इस मामले में अमनदीप के एक अन्य साथी चमन को पंजाब से गिरफ्तार किया है। पंजाब से गिरफ्तार बदमाश को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लेकर आ रही है।
गौरतलब है कि, तेलीबांधा के रिंग रोड में झारखंड से आए दो शूटरों ने पीआरए ग्रुप के दफ्तर के बाहर खड़ी कार में 13 जुलाई को शूट आउट की घटना को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश तथा उनके साथियों की तलाश में पुलिस की आधा दर्जन से ज्यादा टीम झारखंड, पंजाब तथा हरियाणा में छापे की कार्यवाही कर रही है। छापे की कार्यवाही के दौरान मिले महत्वपूर्ण इनपुट के आधार पर पुलिस शूट आउट की घटना में शामिल मास्टर माइंड सहित सात बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। शूट आउट की घटना को अंजाम देने वाले अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार चमन, मुख्य आरोपिपी अमनदीप और शूटरों का करीबी रहा है। उसने ही शूटरों को पिस्टल उपलब्ध करवाई थी। अमन साहू ने अमनदीप को शूटआउट के लिए सात लाख रुपये में सुपारी दी थी।
आठ सौ करोड़ रुपए से ज्यादा का कंस्ट्रक्शन :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
अमन साहू के गैंग ने छत्तीसगढ़ के दो कारोबारी समूह, जिसमें आरकेटेसी तथा पीआरए ग्रुप से लेवी वसूलने की कोशिश की है। आरकेटेसी कारोबारी समूह का झारखंड में बड़ा कोल कारोबार है, जबकी पीआरए ग्रुप झारखंड में भारत माला परियोजना के तहत 810 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण कर रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए अमन साहू के गैंग ने पीआरए ग्रुप से 60 करोड़ की फिरौती की मांग की है। पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक अमन साहू का ग्रुप छत्तीसगढ़ के साथ झारखंड, पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान के कारोबारी जिनका काम झारखंड में चल रहा है। उन लोगों को टार्गेट कर लेवी वसूली करने का काम कर रहा है । रवि कुमार सेन और लक्ष्मण दास बाजीगर को सिम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
दो चैनल के रास्ते पहुंचा अकाउंट में पैसा :
पुलिस के अनुसार, पूर्व में झारखंड से गिरफ्तार बदमाश शाहिद ने चमन के अकाउंट में एक लाख रुपए ट्रांसफर किया था। इसके बाद चमन ने वह राशि शूटर के रायपुर पहुंचने के बाद एक शूटर के अकाउंट में ट्रांसफर की थी। पुलिस को इस बात की जानकारी शाहिद के बैंक अकाउंट की जांच करने के बाद मिली। इसके बाद पुलिस ने बैंक से जानकारी जुटाने के बाद चमन को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।
29 मई को छूटने के बाद फिर से उसी काम जुटा अमनदीप :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
पुलिस के अनुसार अमनदीप की हरियाणा-पंजाब में गैंग है। गैंगस्टर के लिए शूटर की व्यवस्था करता है। वह एक मामले में जेल में बंद था। 29 मई को जेल से छूटा है। उसके बाद से फिर से इसी काम में लग गया है। उसका देश के कई शहरों में बड़ा नेटवर्क है। उसके पास 25-30 साल के युवाओं का बड़ा गैंग है, जो 20-25 हजार रुपये में किसी की हत्या करने को तैयार रहते हैं। वह हरियाणा सिरसा से गैंग चलाता है। पुलिस के अनुसार अमन साहू, अमनदीप समेत गैंग के सभी सदस्य पुलिस से बचने के लिए कई तरह के एप का उपयोग करते हैं।



