जहाँ जाता है वहीँ सांप आकर काट जाता है, विकास दुबे को अब सांप ने 8वीं बार काटा, इस बार यहाँ हुई घटना….।

फतेहपुर (राजस्थान) : बार- बार सांप के काटने से परेशान विकास दुबे को लेकर कई बातें सामने आ चुकी है, जिसको लेकर भ्रम की स्थिती बनी हुई है। अब फतेहपुर जिले के सौरा गांव के विकास दुबे ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें आठवीं बार सांप ने काटा है। इस बार सांप ने विकास दुबे को राजस्थान में काटा है। विकास फिलहाल राजस्थान के बालाजी में है। विकास दुबे ने दावा किया कि आज नौंवी बार उन्हें सांप काटेगा। विकास दुबे ने दावा किया कि सांप ने सपने में बताया कि इस बार कोई न बचा पाएगा। विकास दुबे के मुताबिक सांप ने सपने में कहा कि नौंवी बार आखिरी होगा। जानकारी के अनुसार, विकास राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में शाम की आरती में भाग ले रहा था तभी सांप रेंगते हुए गया और उसे आठवीं बार काट लिया। विकास ने कहा कि उसे हर शनिवार को बार-बार सपने आते हैं कि सांप उसे काट रहा है। जिसको लेकर वह डर के साय में जी रहा है।

सपने में सांप आने का दावा :

14 जुलाई को विकास ने कहा कि उसके सपने में एक सांप आया और चेतावनी दी कि अगले शनिवार 20 जुलाई को वह उसे आठवीं बार काटेगा। हालांकि, उस शनिवार को ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। लेकिन परिवार ने दावा किया कि सोमवार शाम करीब 7.30 बजे जब विकास बालाजी महाराज की शाम की आरती में शामिल हो रहा था, तभी सांप ने उसे दोबारा काट लिया। विकास आठवें सर्पदंश से बिना कोई प्रतिकूल प्रभाव दिखाए बच गया है। विकास की चाची रेनू देवी के अनुसार, सोमवार को एक मंदिर समारोह में भाग लेने के बाद विकास के बाएं पैर में काट लिया गया था, लेकिन जहर के कोई लक्षण नहीं दिखे। विकास ने कहा कि उसने अपना भाग्य भगवान पर छोड़ दिया है और कहता है, “जो भी होगा, अच्छा या बुरा, यह अब बालाजी महाराज पर निर्भर है। विकास दुबे की उम्र 24 साल है। अब आगे क्या होगा, इसको लेकर देखना होगा, हालाँकि इस मामले में अभी तक कुछ भी पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA