तेलीबांधा शूट आउट मामले में मुख्‍य आरोपी अमनदीप भेजा गया जेल, चमन प्रकाश को पंजाब से लेकर पहुंची पुलिस।

रायपुर : राजधानी में गैंगस्टर लगातार सक्रिय हो रहे है, ऐसे ही रायपुर के तेलीबांधा शूट आउट मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए अमनदीप वाल्मीकि की एक दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने पर उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया। पूछताछ में अमनदीप ने झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल जेल में बंद विक्रम कुमार द्वारा यहां आकर पिस्टल देना बताया है। इसके आधार पर अब पुलिस टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाने की कोशिश में जुट गई है। इधर पंजाब से पकड़े गए चमन प्रकाश को रायपुर लाया गया है और उससे भी पूछताछ की जा रही है। लगातार राजधानी में शूट आउट के मामले सामने आने लगे है।

क्राइम ब्रांच डीएसपी संजय सिंह ने बताया कि 13 जुलाई को तेलीबांधा रिंग रोड स्थित पीआरए कंपनी के सामने फायरिंग के लिए शूटरों को सुपारी की रकम देने वाले चमन प्रकाश को पंजाब से पकड़ाकर गुरूनार को यहां लाया गया है। इसी ने दोनों शूटरों के एकाउंट में एक लाख रुपये जमा किए थे। तेलीबांधा के रिंग रोड में झारखंड से आए दो शूटरों ने पीआरए ग्रुप के दफ्तर के बाहर खड़ी कार में 13 जुलाई को शूट आउट की घटना को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश तथा उनके साथियों की तलाश में पुलिस की आधा दर्जन से ज्यादा टीम झारखंड, पंजाब तथा हरियाणा में छापे की कार्यवाही कर रही है।

अमनदीप ने ही शूटरों को किया था हैंडल :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

पुलिस के अनुसार चमन, अमनदीप गैंग के लिए काम करता था। इस मामले में अब तक हरियाणा, पंजाब से चार और तीन आरोपी झारखंड से गिरफ्तार किए गए हैं, वहीँ एक आरोपी पंजाब से पकड़ा गया है। अमनदीप वाल्मीकि ने ही शूटरों को हैंडल किया था। पुलिस को उसके बारे में यह पता चला है कि उसका भी बड़ा गैंग हरियाणा समेत नार्थ इंडिया में सक्रिय है। पुलिस ने झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू और अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर लारेंस विश्नोई गैंग से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया, जिन युवकों ने यहां फायरिंग किया था, पुलिस उनके पते-ठिकाने तक पहुंच चुकी है, फिलहाल दोनों हाथ नहीं लगे है, पुलिस उनकी खोज में लगातार छापेमारी कर रही है।