बिस्किट चुराने पर रेलवे कैंटीन कर्मचारियों ने युवक से की दरिंदगी, बेरहमी से की पिटाई, फिर हुआ ऐसा….।

रायपुर : रेलवे स्‍टेशन से एक अमानवीय घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को तार – तार कर दिया है। यहां बिस्किट का एक पैकेट चोरी करने पर रेलवे कैंटिन के कर्मचारियों ने एक युवक की पहले बेरहमी से पिटाई कर दी और फिर उसके पैर को कपड़े से बांधकर प्लेटफार्म पर घसीटा। उसे इतना पीटा गया कि, आपकी देखकर रूह कांप जायेगी। जिसके चलते उसे इतना पीटा गया कि, आपकी देखकर रूह कांप जाएगी। स्‍टेशन पर मौजूद वहां किसी यात्री ने इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर आरपीएफ हरकत में आया। आरपीएफ ने इस घटना को अंजाम देने वाले चार कैंटीन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, युवक पर एक बिस्किट पैकेट चोरी करने का आरोप लगा था। जिसे उसने भूख की वजह से दुकान से चोरी कर लिया था। बस इतनी सी बात में वहां मौजूद लोग गुस्से में आ गए और उसे रेलवे स्टेशन से घसीटते हुए बाहर की तरफ लेकर चले गए। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। आप भी देखें किस तरह से छोटी सी चोरी करने पर युवक को बेरहमी से मारा गया है। इस मामले में GRP ने जल्द से जल्द एक्शन लेते हुए बसंत प्रधान, अंकित मिश्रा और सुनील शुक्ला समेत आशुतोष पटेल को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ FIR दर्ज कर जेल भेजा दिया गया है।