बेंगलुरु(कर्नाटक) : बेंगलुरु में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली 24 साल की बिहार की लड़की की हत्या के मामले में सनसनीखेज CCTV फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में हत्या की बेरहमी और हॉस्टल में रहने वालों की संवेदनहीनता साफ दिखाई देती है। मृतका का नाम कृति कुमारी था और उसकी हत्या मंगलवार को कोरमंगला इलाके में उसके पेइंग गेस्ट (PG) हॉस्टल में हुई थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्यारा मध्य प्रदेश के भोपाल का रहने वाला अभिषेक है। जो कि कृति कुमारी की दोस्त का सहकर्मी था और उसके साथ प्रेम संबंध में था। अभिषेक की प्रेमिका महाराष्ट्र की रहने वाली थी। अभिषेक अक्सर PG हॉस्टल आता था और अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए भोपाल से बेंगलुरु आता-जाता रहता था।
प्रेमिका से दूरी का बदला :
हालांकि बाद में उनके रिश्तों में खटास आ गई और पीड़िता और उसकी सहेलियों ने उससे दूरी बना ली। कुछ समय पहले अभिषेक PG हॉस्टल आया था और हंगामा किया था। इसके बाद कृति कुमारी ने अपनी दोस्त को दूसरे PG हॉस्टल में शिफ्ट करने में मदद की और दोनों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। इससे नाराज होकर अभिषेक मंगलवार की रात उस PG हॉस्टल में आया जहां कृति कुमारी रहती थी और उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
मंगलवार की रात को फिर हॉस्टल पहुंचा :
इसी बात को लेकर वो कृति पर आग बबूला हो गया और मंगलवार की रात को एक बार फिर भोपाल से बेंगलूरू पहुंचा। यहां पीजी हॉस्टल पहुंचकर उसने कृति को बेरहमी से मार डाला। सामने आए घटना के सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हॉस्टल पहुंचा अभिषेक हाथ में प्लास्टिक का थैला पकड़े कृति के कमरे की तरफ पहुंचा। उसने दरवाज़ा खटखटाया, जिसके बाद दरवाजा खुलते ही वो कमरे में घुस गया। कुछ सेकंड बाद ही अभिषेक कृति को घसीटते हुए कमरे के बाहर गेलरी में ले आया। यहां उसने एक के बाद एक चाकू से कृति पर कई वार करने शुरु कर दिए। इस दौरान कृति उसके चंगुल से छूटने के लिए काफी संघर्ष करती रही, लेकिन अंत में आरोपी ने युवती के गले पर चाकू फेर दिया, जिसके बाद वो निढाल होकर जमीन पर गिर पड़ी।
ताबड़तोड़ चाकू से हमला करता है अभिषेक :
CCTV फुटेज में अभिषेक हाथ में प्लास्टिक की थैली लिए कृति के कमरे की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। अभिषेक दरवाजा खटखटाता है और कमरे में घुस जाता है। इसके तुरंत बाद अभिषेक उसे घसीटते हुए बाहर ले जाता है और कृति उसके चंगुल से छूटने के लिए संघर्ष करती हुई दिखाई देती है। अभिषेक एक हाथ में चाकू लिए हुए था। वह कृति के गले पर वार करता है। कृति खुद को बचाने की कोशिश करती है, लेकिन हत्यारा उसे चाकू मार देता है। जैसे ही कृति की ताकत कम होने लगती है, हत्यारा उसे फिर से निशाना बनाता है। कृति के गिरने के बाद भी हत्यारा उसे बालों से पकड़कर चाकू मारता है। इसके बाद वह उससे एक कदम दूर हट जाता है और उसे अभी भी सांस लेते हुए देखकर भागने से पहले उसका गला रेतने की कोशिश करता है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
हॉस्टल की युवतियों ने नहीं की मदद :
कृति को निढाल पड़ा देख आरोपी वहां से चला जाता है। इतने क्रूरतापूर्ण हमले के बाद भी कृति किसी तरह उठकर बैठ जाती है और अपनी पूरी ताकत से मदद के लिए चिल्लाने लगती है। पीजी हॉस्टल के साथी धीरे-धीरे अपने दरवाज़े खोलते हैं, लेकिन कोई भी कृति की मदद करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। वे फोन कॉल करने की कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं। वे आपस में बात करते हैं, जबकि कृति कुछ देर तक बैठी रहती है। इस दौरान लगातार उसका खून बहता रहता है और आखिरकार वो निढाल होकर दोबारा गिर पड़ती है और मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है।
आरोपी को पकड़ने में विशेष टीमों का गठन :
बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है। सूत्रों ने बताया कि टीमें भोपाल और मध्य प्रदेश के अन्य इलाकों में गई हैं। सूत्रों ने बताया कि आरोपी अभिषेक ने अपना फोन बंद कर लिया है और फरार हो गया है।



