19 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, दो माह पूर्व ही हुई थी शादी।

रायपुर : गोबरा नवापारा राजिम के रहने वाले परिवार ने 19 साल की नवविवाहिता को बीती रात राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। बताया गया है कि महिला की शादी दो माह पूर्व ही हुई थी। इस घटना के सामने के बाद महिला के परिजनों ने नवविवाहिता के ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। घटना को लेकर महिला के परिजनों ने अस्पताल में काफी हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया। इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार मृतक महिला की राजिम के गोबरा नवापारा निवासी उमाशंकर भिंजेकर के साथ मई 2024 में विवाह हुआ था। बीती रात नवविवाहिता की हालत अचानक गंभीर होने पर रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराने की मृतक महिला के परिजनों को खबर दी। पचपेड़ी नाका स्थित निजी अस्पताल में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। नवविवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची टिकरापारा थाना की पुलिस ने जांच में जुटी हुई है।

भड़के परिजनों ने किया हंगामा :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

जब इधर मौत की खबर मिली तो परिजनों ने नवविवाहिता के ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। भड़के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। वहीं परिजनों को समझाइश भी दी गई। पुलिस जल्द ही इस मामले में जाँच कर स्पष्ट जानकारी देने की बात कही है, महिला की मौत किस वजह से हुई और क्यूँ अस्पताल में भर्ती करना पड़ा यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।