कांवड़ियों ने चार मुसलमानों को जमकर पीटा, घटना को लेकर कांवड़ियों ने लगाया ये आरोप….। देखें विडियो।

मेरठ (उ.प्र.) : सावन का महीना चल रहा है, जिसमें खान-पान में शुद्धता को ध्यान में रखते हुये, उत्तर प्रदेश अपना सही नाम लिखने को लेकर बवाल मचा हुआ है, वहीँ अब खबर आई है कि कांवड़ियों ने सड़क पर एक कार में तोड़फोड़ कर दी है। इसके साथ ही कार में सवार चार मुस्लिम समुदाय के लोगों की जमकर पिटाई भी की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना को लेकर कांवड़ियों का आरोप है कि कार गलत साइड से आ रही थी और उसने हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी कांवड़ टूट गई। वहीँ कार से कांवड़ियों को चोट लगते – लगते बची।

मुस्लिम युवक की हुई पिटाई :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

कांवड़ टूटने पर कांवड़ियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, जिससे उन्होंने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कार सवारों ने भागने की कोशिश की तो उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। कार सवार चार मुस्लिम शख्स बताये गये है। बीच सड़क पर हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, इस घटना का किसी ने विडियो बना दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सामने आया यह पूरा मामला :

दरअसल, यह घटना 26 जुलाई की सुबह की बताई जा रही है, जो कि परतापुर काशी टोल प्लाजा के पास हुई, जहां कांवड़िये जल लेकर आ रहे थे, तभी गलत साइड से आ रही एक कार ने उनकी कांवड़ को टक्कर मार दी, जिससे कांवड़ टूट गई।और कांवड़ियों को चोट लगते -लगते बची। इस घटना से कांवड़िये भड़क गए और कार में तोड़फोड़ कर दी। इसके साथ ही कार में सवार लोगों की जमकर पिटाई भी की गई। वीडियो में यह साफ दिख रहा है, किसी तरह से उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि, एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया और उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। घटना की खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।

सिटी एसपी ने घटना को लेकर ये कहा?

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

मेरठ एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया, कि “यह मामला थाना परतापुर इंटरचेंज के पास का है, जहां एक्सीडेंट हुआ है। एक कार गलत साइड से आ रही थी और सड़क पर चल रहे लोगों को छू गई। इसी वजह से उनमें झड़प हो गई। कार का शीशा टूट गया। खबर मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया गया। बातचीत के बाद दोनों पक्ष कोई कार्यवाही नहीं चाहते थे, इसलिए उन्हें वहां से भेज दिया गया।” मामले को लेकर कहा गया कि इसे हिन्दू-मुस्लिम का रंग ना दें, यह दुर्घटना है, कोई धार्मिक बवाल नहीं।