बॉलीवुड : मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों में से अभी तक किसी ने भी अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात नहीं की है। लेकिन लगातार वो कुछ ऐसा करते कैमरे पर कैद हो जाते हैं जिससे इस पर मुहर लग जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ एक इवेंट के दौरान जहां दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते नजर आए। पिछले काफी समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप के रिश्तों में अनबन की खबरें आ रही हैं। दोनों अपने कथित ब्रेकअप को लेकर न्यूज में रहते हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वैसे तो मलाइका और अर्जुन के बीच खास रिश्ता था,लेकिन उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया है।
एक दूसरे से नहीं की बात :
अब ब्रेकअप की इन अफवाहों के बीच मलाइका और अर्जुन को इंडिया कॉउचर वीक 2024 में डिजाइनर कुणाल रावल के फैशन शो में भाग लेते देखा गया। हालांकि एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो था दोनों का एक दूसरे को इग्नोर करना। दोनों के व्यवहार को देखकर लग रहा है कि एक्टर्स वाकई अलग हो गए हैं।रिपोर्ट के मुताबिक दोनों इवेंट में कई बार एक दूसरे के सामने से गुजरे लेकिन बातचीत नहीं हुई। एक तरफ जहां अर्जुन कपूर को कुछ फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए देखा गया वहीं मलाइका उनके पीछे से चुपचाप निकल लीं। प्रोग्राम के दौरान भी ये एक दूसरे से काफी दूर बैठे थे।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे :
बता दें कि इससे पहले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। फैंस इससे यह अंदाजा लगा रहे थे कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है। शायद ये साथ में वेकेशन पर जा रहे हैं। लेकिन अब जो ये वीडियो सामने आया है उसे देखकर साफ लग रहा है कि अर्जुन और मलाइका ने अपना ब्रेकअप कन्फर्म कर दिया है। इसके अलावा दोनों बीच बीच में जो क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हैं उससे भी ब्रेकअप की अफवाह को हवा मिलती है।



