चुरू/बीकानेर (राजस्थान) : कहते है न लोग प्यार में सीमायें लांघ जाते होई और प्यार पर किसी का जोर नहीं चलता है और न ही उसे कोई सरहद रोक सकती है। ये लाइन पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली 25 साल की मेहविश और राजस्थान के चूरू जिले के रहमान पर फिट बैठती है। मामले को लेकर सामने आया है कि जहाँ सीमा ने सचिन के लिये सरहदें लांघी थी वहीँ अब लाहौर की मेहविश ने अपने प्यार को पाने के लिए सारे बंधन तोड़कर चूरू पहुंच गई हैं, जहां उन्होंने दो बच्चों के वालिद रहमान से निकाह कर लिया है। रहमान चूरू के पिथिसर ग्राम के रहने वाले रहमान कुवैत में ट्रांसपोर्ट का काम करता है और दो बच्चों का पिता भी है।
वहीं, मेहविश भी दो बच्चों की मां हैं, लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को लाहौर ही छोड़ दिया है. खास बात यह है कि रहमान की पहली बीवी फरीदा बच्चों को लेकर अपने पीहर भादरा में रह रही हैं। वहीं, मेहविश को उसके ससुराल वाले बाघा बॉर्डर से लेकर रतननगर थाने पहुंचे। जहां, पुलिस से मेहविश से पूछताछ की और दास्तावेजों की जांच भी की है। सचिन और सीमा पर अब भी जांच एजेंसियां नजर बनाये हुये है।
सामने आया ये मामला :
जानकारी के अनुसार मेहविश पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली है। 2 साल पहले उनकी वालिदा का इंतकाल हो गया है। वहीं, मेहविश के वालिद की करीब 15 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह रहने के लिए अपनी बहन साहिमा के पास इस्लामाबाद आ गई थी। वहां, उन्होंने 2 महीने ब्यूटी पार्लर का काम सिखा, फिर 10 सालों से ब्यूटी पार्लर का काम कर रही है।साल 2006 में बादामी बाग के शख्स खुर्रम शहजाद से उनका निकाह हुआ था, शादी के बाद मेहविश ने दो बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद उनके पहले शौहर ने साल 2018 में तलाक दे दिया और दूसरी शादी कर ली। मेहविश ने बताया कि उसके पहले पति से दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 12 और 7 साल है।
ऐसे चढ़ा प्यार का परवान :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
मेहविश ने बताया कि, तलाक के बाद वह अकेले जिंदगी बिता रही थी, उसी वक्त इमो एप पर राजस्थान के रहमान से जान पहचान हुई, जिसके बाद दोनों आपस में बात करने लगे, इसके बाद इनका प्यार परवान चढ़ने लगा, इस बीच मेहविश ने अपने बहन और जीजा से बातचीत के बाद रहमान को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। प्रपोज करने के तीन दिन बाद साल 2022 में वीडियो कॉल पर निकाह भी कर लिया। इस समय रहमान कुवैत में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है। साल 2023 में मेहविश मक्का उमरा करने गई थी, वहां भी रहमान पहुंच गया और फिर से दोनों ने मक्का में दोबारा निकाह किया। अब उनका प्यार परवान चढ़ गया है, वहीँ मेहविश के पाकिस्तान से होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही है।
मेहविश ऐसे आई भारत :
मेहविश भारत आने के लिए इस्लामाबाद से 25 जुलाई की शाम 7 बजे अपने परिवार के साथ रवाना हुई थी। परिवार के लोग उसे बाघा बॉर्डर पर छोड़कर चले गए। बॉर्डर पर भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना ने सभी दास्तवेजों की जांच की, फिर उन्हें भारत में आने की इजाजत दे दी गई। मेहविश 45 दिन के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई हुई हैं। भारत की तरफ खड़े ससुराल पक्ष के लोग उसे निजी गाड़ी से लेकर राजस्थान के लिए रवाना हो गए। अब 45 दिन के बाद उसे अपनी वीजा अवधि फिर से बढ़वानी पड़ेगी। दूसरी तरफ अधिकतर पाकिस्तानियों को भारत की तरफ से वीजा नहीं दिया जा रहा है, बेहद जरूरतमंद को ही वीजा मिल रहा है।
बवाल मचने का मोड़ आया जब वर्तमान पत्नी ने की FIR :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
अब जब दूसरी पत्नी भारत आ चुकी है, तब रहमान की पहली बीवी फरीदा ने अपने शौहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मेहविश का विरोध किया है। फरीदा ने मेहविश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रहमान की पहली बीवी ने दूसरी बीवी की जांच कराने की मांग की है। मेहविश को लेकर उन्होंने अपनी लिखित शिकायत में कहा है कि मेहविश की गहन जांच होनी चाहिए, क्योंकि यह पाक की कोई जासूस भी हो सकती है। वहीँ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना मेहविश को भारत लाया गया है। दर्ज मुकदमें में ये भी कहा गया है कि फरीदा और रहमान का तलाक नहीं हुआ है। मेरी मर्जी के खिलाफ ये शादी हुई है। इसके साथ ही फरीदा ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का भी मुकदमा दर्ज करवाया है और कार्यवाही की मांग की है। रहमान की शादी साल 2011 में भादरा की फरीदा से हुई थी, रहमान के भी दो बच्चे हैं। शादी के बाद रहमान की पत्नी से अनबन हो गई थी, जिसके बाद फिलहाल फरीदा अपने पीहर में रहती है।



