अयोध्या के रामलला पर इस देश ने जारी किया डाक टिकट।

लाओस/वियनतियाने: भारत की सांस्कृतिक धरोहर को लेकर भारतवासियों के लिये गर्व करने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि दक्षिण पूर्वी एशिया के देश लाओस ने अयोध्या के श्री रामलला पर एक डाक टिकट जारी किया है। लाओस ने न सिर्फ रामलला बल्कि महात्मा बुद्ध की भी पोस्टल स्टैंप रिलीज की है। बल्कि इस बात की सूचना भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर दी है। इसी के साथ लाओ पीडीआर (लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक) ने अयोध्या पर यह टिकट जारी करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसमें खुद भारत भी पीछे रह गया है। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर इस समय लाओस की यात्रा पर है।

वर्तमान में भारत के विदेशमंत्री एस जयंशकर लाओस की यात्रा पर हैं और इसी दौरान यह ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि रामायण और बौद्ध धर्म के हमारे साझा सांस्कृतिक खजाने का जश्न मनाते हुए एक विशेष टिकट सेट लॉन्च किया गया।जयशंकर आसियान-भारत मंत्रीस्तरीय सम्मेलन, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के विदेश मंत्रियों की बैठक और आसियान क्षेत्रीय मंच की बैठक के लिए वियनतियने की यात्रा पर हैं। बता दें कि बौद्ध धर्म के चलते सदियों से भारत और लाओस के बीच अच्छे संबंध हैं। लाओस मुख्यतया बौद्ध धर्म को मानते है।

अयोध्या में भगवान राम के मंदिर बनने के बाद पूरे विश्व कके हिन्दुओं में काफी ख़ुशी है और वहीँ अन्य देश भी इस ख़ुशी को भारत के साथ साझा कर रहे है। भगवान राम के बाल रूप को दिखाने वाली श्री राम लला की मूर्ति अयोध्या में राम मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है। काले पत्थर से बनी यह प्रतिमा 51 इंच ऊंची है और इसे 22 जनवरी, 2024 को मंदिर के गर्भगृह में बड़े ही मान – सम्मान के साथ स्थापित किया गया था। वैश्विक स्तर पर भारत से सभी देशों के बेहतर सम्बन्ध है और भारत ने सबसे बेहतर सम्बन्ध बनाये है, कूटनीतिक तौर पर अधिकतर देश भारत से अपने सम्बन्ध भी मजबूत बनाना चाहते है।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA