अगले चौबीस घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, खाड़ी में बना निम्न दाब, बरतें सावधानी।

रायपुर : मौसम विभाग ने अगले चुअबिस घंटों के लिये भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, प्रदेश में मानसूनी बारिश ने अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बीते चार दिनों से हो रही लगातार बारिश से मानसून का कोटा पूरा हो गया है, लेकिन अब ज्यादा बारिश लोगों के लिये आफत बन रही है, नदी नाले उफान पर है, थोड़ी से लापरवाही में लोगों की जान भी जा रही है। मूसलाधार बारिश से दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई गांव टॉपू बन गए है तो कहीं बाँध के ओवरफ्लो होने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वहीं अब खाड़ी में नीमन दाब बनने से प्रदेश में ​अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। कई नीचले क्षेत्र डूबने की कगार पर है। राजधानी में कल दोपहर तक झड़ी लगी रही।

भारी बारिश से जनहानि का बना हुआ है खतरा :

प्रदेश में अगले 24 घंटे यानी 28 जुलाई तक कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का यह अनुमान सही होता है तो बीते कई सालों का रिकॉर्ड टूट जाएगा। साथ ही प्रदेश में जनहानि का भी खतरा बढ़ जायेगा। बता दें कि पिछले 24 घंटे में 12 स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश हुई, कुछ जगहों पर जनहानि की ख़बरें भी सामने आई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी और कांकेर जिले में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 30 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति बने रहने की संभावना है। बारिश अभी लगातार जारी रहेगी।

देवरीडीह डैम फूट गया :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

लागातार बारिश से सिमगा तहसील का देवरीडीह डैम फूट गया है, जिसके चलते दरचूवा, खंडवा, गणेशपुर और बैकोनी गांव में जलभराव की स्थिति बन गई है, यहाँ लोगों के घरों में पानी भर जाने की जानकारी भी सामने आई है। इसी बीच पानी के बहाव में फंसे लोगों को SDRF और होम गार्ड की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। राहत कार्य लगातार जारी है, भारी बारिश के कारण लोगों के घरों में चूल्हे भी नहीं जल पाये है।