युवती से दोस्ती कर बनाया हवस का शिकार और फिर अश्लील विडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ठग लिये लाखों रूपये।

बिलासपुर : युवतियां लगातार ठगों के जाल में फंस रही है, ये ठग प्यार का जल बिछाकर पहले दुष्कर्म करते है और फिर ब्लैकमेल कर पैसे की उगाही भी करते है, ऐसे ही बिलासपुर की रहने वाली युवती को यूपी के रहने वाले युवक ने हवस का शिकार बनाया है। घटना को लेकर खास बात यह है कि, दोनों की मुलाकात उत्तराखंड के मसूरी में हुई थी। इसके बाद ये मुलाकात दोस्ती में बदल गई और युवक बरेली से बिलासपुर आने-जाने लगा था। यह पूरा मामला बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र का है। जानकारी सामने आई है कि युवती निजी संस्थान में काम करती है। युवती ने बताया कि जुलाई 2023 में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली अंतर्गत प्रेमनगर क्षेत्र के शास्त्री नगर में रहने वाले अमित तिवारी उर्फ अंकुर (26) से हुई थी। युवक ने उसे मसूरी मिलने के लिए बुलाया। युवक मसूरी के एक संस्थान में काम करता था। युवती अपनी सहेलियों के साथ मसूरी गई थी। वहीं पर वह युवक से मिली और इसके बाद दोनों मोबाईल पर बातचीत करने लगे। इसी बीच युवक उससे मिलने के लिए शहर आया। यहाँ आकर उसने उसने युवती से दुष्कर्म किया और उसका विडियो बना लिया।

अश्लील फोटो विडियो को वायरल करने की दी धमकी :

युवती के साथ दुष्कर्म करके उसने उसके अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर रुपये भी मांगे। इससे बदनामी को लेकर युवती डर गई और युवती ने उसे रुपये देने शुरू कर दिए। एक बार रुपये मिलने के बाद युवक ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इससे डरकर युवती ने अपने जेवर गिरवी रखकर रुपये दिए। साथ ही बैंक में जमा रुपये भी दे दिए। इसके बाद भी युवक उसे लगातार परेशान कर रहा था। मामले को लेकर सामने आया है कि जब-जब युवक बरेली से बिलासपुर आता था, तब-तब युवती के साथ संबंध बनाता था। इस दौरान आरोपी युवक ने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो ले ली थी। इसके बाद इस फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती से 5 लाख रूपए लूट लिए, तब जाकर लड़की ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। 

सप्ताह भर पहले युवक आया था बिलासपुर :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

एक सप्ताह पहले युवक बिलासपुर आया। यहां कोनी क्षेत्र के एक होटल में रुककर उसने युवती से रुपये मांगे। युवक की मांग से परेशान युवती ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद उसने परिजनों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। युवती ने मामले की पुलिस को पूरी जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने कोनी क्षेत्र के होटल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तारबाहर क्षेत्र का होने के कारण युवती को तारबाहर थाना भेजा गया। यहां पर पुलिस ने दुष्कर्म और भयादोहन का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को पकड़ लिया है। आरोपी युवक को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।