फरसगांव : नदी नाले लगातार उफान पर है, लेकिन लोगों में लापरवाही इस कदर हावी है कि वो कभी रील बनाने में तो जान जोखिम में डालकर नदी पार करते है, ऐसे में उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है, ऐसे ही कोंडागांव के फरसगांव में एक युवक अपनी बाइक पुल के बीच में धो रहा था। इसी दौरान नदी में अचानक तेज बहाव आने की वजह से बाइक के साथ बहता चला गया। यह पूरी घटना नेशनल हाइवे 30 जुगानी के पुराने पुल की है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, युवक रविवार शाम 4 बजे पुराने पुल में अपनी बाईक को धो रहा था। तभी नदी में अचानक से पानी का तेज बहाव आ गया जिसके कारण बाइक के साथ वह युवक बह गया। हालांकि किसी तरह युवक तैरकर पेड़ के सहारे निकला तो झाड़ियों में जा फंसा। लेकिन बाईक पानी में ही डूब गई है।
राजस्व की टीम मौके पर पहुंची :
पता चला है कि युवक फरसगांव के जुगानी का रहने वाला है। जब वो इस मुसीबत में फंसा था, उसके कुछ देर बार पुलिस SDOP अनिल कुमार विश्वकर्मा और थाना प्रभारी नरेश साहू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान गोताखोर की टीम भी पहुंच गई थी। इतना ही नहीं बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि झाड़ियों में फंसे युवक को बाहर निकाल लिया गया है। घटना के समय किस ने विडियो बना लिया, और विडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। घटना के बाद से युवक सहम गया है और बाईक का कोई पता नहीं चल पाया है। युवक पूरी तरह से सुरक्षित बताया गया है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



