पटना (बिहार) : दिल्ली के राजिन्दर नगर में हुई मौतों के बाद देश भर में कोचिंग सेंटरों को लेकर सभी सरकारें सतर्क हो गई हैं, लगभग सभी ने अपने-अपने यहां जांच के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में आज बिहार सरकार द्वारा बनाई गई जांच टीम पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची। जिसे लेकर खबर सामने आ रही है कि खान सर ने कोचिंग से जुड़े संबंधित कागजात जमा करने के लिए SDO से समय माँगा है। कागजात को लेकर खान सर के कोचिंग पर अपने कागजात नहीं दिखा पाये।
कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू :
नीतीश सरकार द्वारा गठित टीम ने पटना में आज कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू कर दी है। एसडीओ श्रीकांत खांडेकर के नेतृत्व में बनी जांच टीम पटना के मुसल्लहपुर, नया टोला, भिखना पहाड़ी जैसे क्षेत्रों में अलग-अलग कोचिंग संस्थानों में जाकर जाँच कर रही हैं। इसी सिलसिले में टीम खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची। जहां कोचिंग सेंटर से जुड़े कागजात जमा करने के लिए खान सर ने एसडीओ से समय की मांग की है। दिल्ली की घटना के बाद सभी सरकारें कोचिंग सेंटरों पर जांच कर रही है।
खान सर का कोचिंग मिला इस हालत में :
जांच टीम जब खान सर के कोचिंग क्लास में गई, तो वहां का अलग ही नजारा देखने को मिला। बता दें कि खान सर की कोचिंग में एक साथ 600 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। जाँच टीम के आने की जानकारी मिलने पर छात्रों की छुट्टी कर दी गई थी। जांच टीम ने पाया कि यहां क्लास रूम की हालत खराब है, सेंटर का छत टिन का बना हुआ है और बिना प्लास्टर की दीवारें है, सबसे टॉप फ्लोर होने की वजह से काफी गर्मी रहती है। अंदर साफ दिख रहा कि गंदे और पुराने थर्मोकोल से दीवार को ढका गया था। दीवार के खुले हिस्से पर कूलर रखा हुआ था। हालांकि खान सर के पढ़ाने की जगह पर फैन और लेटेस्ट डिजाइन वाले कूलर की व्यवस्था की गई है। वहीँ आपको बता दें कि भारतीय शिक्षकों में खान सर का नाम सबसे ज्यादा प्रसिद्द है। वहीँ खान सर के यहाँ पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 4000 से ज्यादा बताई गई है।
एक अन्य कोचिंग का हाल :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
साथ ही एक अन्य कोचिंग सेंटर में सीसीटीवी में छात्रों पर नजर पड़ी तो जाँच टीम जब क्लास रूम में गई तो पाया कि अंदर कमरे की क्षमता से अधिक छात्र थे, छात्रों की दो कतार के बीच भी एक बेंच लगा दिया गया था। इस बेंच पर बैठे छात्रों ने कहा किसी तरह मजबूरी में सिर्फ सुनते हैं, पैर पर लिखते हैं। कमरे में सबसे आगे बैठी लड़कियों के सामने कोई डेस्क नहीं था क्योंकि जगह ही नहीं बची थी। शिक्षक से व्यवस्था पूछे जाने पर उसने झूठ कह दिया कि AC लगा है लेकिन अंदर कोई AC नहीं था, शिक्षक का झूठ पकड़ा गया, कमरे में कोई वेंटीलेशन की सुविधा भी नहीं, जिस कारण अंदर भीषण गर्मी थी। वहीं, मामले में जाँच टीम के अधिकारी ने कहा कि कई जगहों पर इंट्री, एग्जिट समेत कई दूसरी गड़बड़ी पायी गई है, इन सभी को लेकर रिपोर्ट तैयार की जायेगी, इसके बाद जांच में जो सामने आयेगा उसके आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
आज ही बनाई गई टीम :
आज सुबह ही पटना के डीएम ने कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए एक टीम बनाई है। अनुमंडल स्तर पर जाँच टीम का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी को बनाया गया है। जाँच टीम से कोचिंग संस्थानों का निबंधन, बिल्डिंग बायलाज का अनुपालन हो रहा है या नहीं, इमरजेंसी गेट, कोचिंग संस्थानों के प्रवेश और निकास द्वार, आकस्मिक स्थिति से निपटने की व्यवस्था आदि की जांच करेगी। सभी कोचिंग सेंटरों को लेकर कड़ी जांच करने की बात सामने आई है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/



